गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में गुप्त रिकॉर्डिंग! 3 घंटे तक बनता रहा वीडियो, पकड़े जाने पर वार्डन ने दी अजीब सफाई

Updated:
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में गुप्त रिकॉर्डिंग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोरखपुर के एक गर्ल्स हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया जब बाथरूम में कैमरा ऑन हालत में एक मोबाइल मिला. आरोप है कि छात्राओं की गुप्त रिकॉर्डिंग के लिए यह मोबाइल वहां रखा गया था. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Gorakhpur Girls Hostel Camera: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा ऑन हालत में मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया. आरोप है कि छात्राओं की रिकॉर्डिंग के लिए बाथरूम में मोबाइल रखा गया था. 8 सितंबर की रात एक छात्रा की नजर टीन शेड में फंसे मोबाइल पर पड़ी. उसने पहले अपने फोन से उसका वीडियो बनाया और फिर हॉस्टल की अन्य छात्राओं को इसकी जानकारी दी. मोबाइल चेक करने पर कई छात्राओं की बाथरूम में रिकॉर्डिंग मिलने का दावा किया गया. इसके बाद छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन

बाथरूम में रखा था मोबाइल, टॉयलेट की तरफ था कैमरा

मामला कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल का है. यहां 20 कमरों में 26 छात्राएं रहती हैं, जो शहर के कॉलेजों में पढ़ाई करने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती हैं. छात्राओं के मुताबिक, बाथरूम में मिला सैमसंग का तीन कैमरे वाला एंड्रायड मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड में था और उसका कैमरा टॉयलेट की तरफ किया गया था. मोबाइल में करीब तीन घंटे की रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें 5-6 लड़कियों के बाथरूम में होने के वीडियो बताए जा रहे हैं.

वार्डन ने बताई सैनिटरी पैड फेंकने की वजह

पूछताछ के दौरान सामने आया कि मोबाइल हॉस्टल की महिला वार्डन का था. वार्डन ने पुलिस को बताया कि लड़कियों द्वारा इधर-उधर सैनिटरी पैड फेंकने की वजह से उन्होंने रात करीब 10 बजे मोबाइल को रिकॉर्डिंग मोड में करके बाथरूम में रखा था. वार्डन का कहना है कि उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी. उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए हॉस्टल में जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.

आधी रात पहुंची पुलिस, मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू

सूचना मिलने के बाद रात करीब 12 बजे PRV और कैंट थाने की पुलिस हॉस्टल पहुंची. उस समय छात्राओं का हंगामा जारी था और महिला वार्डन उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थीं. पुलिस ने वार्डन का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू की और कई वीडियो डिलीट कराए. छात्राओं के मोबाइल से भी वीडियो डिलीट कराए गए, हालांकि इसके बावजूद कुछ वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है. कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी और मोबाइल कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है. शिकायत मिलने पर जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Must Read- प्रकृति के बीच बितानी है छुट्टी? पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र 2026-27 के लिए हुए ये बड़े बदलाव, जान लें ये नए नियम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola