Kal Hogi Barish: यूपी में आज भारी बारिश, 15 से ज्यादा जिलों में अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

Published by :Pritish Sahay
Updated at :22 Aug 2024 6:15 PM
विज्ञापन
Rain Boosts Paddy Cultivation

Kal Hogi Barish: मौसम विभाग ने कहा है यूपी के कई जिलों में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Kal Hogi Barish: यूपी में मानसून अभी भी मेहरबान है. प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज (22 August, UP Weather) को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. अनुमान है कि गुरुवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर बांदा, चित्रकूट और प्रतापगढ़ में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना जताई है.

अभी जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग ने कहा है यूपी के कई जिलों में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. बुधवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई थी. बुधवार को वाराणसी, कौशांबी, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर समेत कई इलाकों में बारिश हुई थी. IMD ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक यूपी में बारिश का दौर जारी रह सकता है. आगामी दिनों में लखनऊ, गोंडा, बहराइच, अमेठी, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, मिर्जापुर, सीतापुर, सहारनपुर,पीलीभीत, बिजनौर, सुल्तानपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद समेत कई और जिलों में बारिश हो सकती है.

यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम
यूपी में मौसम (UP Weather) में बदलाव होने लगा है. हालांकि कई जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी बारिश की संभावना जताई है. लेकिन प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है. बारिश की तीव्रता में कमी आई है. मौसम में बदलाव के कारण बारिश के साथ-साथ तेज धूप भी निकल रही है. कई इलाकों में धूप के कारण उमस भरी गर्मी से भी लोगों को दो चार होना पड़ रहा है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले कुछ दिनों में यूपी के अलग अलग जगहों पर अच्छी बारिश की संभावना जताई है.

कल हो सकती है भारी बारिश (Kal Ka Mausam)
23 अगस्त को यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम केंद्र ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने कहा है कि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग ने 24 और 25 अगस्त को भी यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा है कि पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है.कुछ जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट है.

Also Read: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा- कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस साथ चुनाव लड़ेंगे

हिजबुल्लाह के रॉकेटों से तबाह हुआ इजरायल, खौफ में लोग- देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola