Maha Kumbh Traffic Updates: महाकुंभ जाने वाले रास्ते में जाम की क्या है स्थिति, देखें ट्रैफिक अपडेट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Feb 2025 7:44 PM
Maha Kumbh Traffic Updates
Maha Kumbh Traffic Updates: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का पहुंचना अनवरत जारी है. जिससे प्रयागराज पहुंचने वाले सभी मार्ग में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी. लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कमान संभालते ही सभी रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर लौट आई है. वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी है. यह जानकारी यूपी पुलिस की ओर से दी गई है.
Maha Kumbh Traffic Updates: महाकुंभ में भारी भीड़ के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर ताजा अपडेट दिया है. यूपी पुलिस ने बताया, “कुंभ मेले की ओर जाने वाले सभी मार्ग फिलहाल ठीक चल रहे हैं. पिछले कुछ घंटों में यातायात की दर पहले जैसी ही रही है और इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. शहर के अंदर के जंक्शन भी ठीक चल रहे हैं.”
महाकुंभ में महाजाम के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ की थी बड़ी बैठक
महाकुंभ पहुंचने वाले सभी रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम के बाद स्थिति काफी भयावह हो गई थी. सोशल मीडिया में जाम के कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आए और अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की.
महाकुंभ में मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में ‘नो व्हीकल जोन’
- प्रयागराज महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात व्ययवस्था लागू की है.
- 11 फरवरी 2025 को सुबह चार बजे से संपूर्ण मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है.
- प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के निजी और सार्वजनिक वाहनों को 11 फरवरी को सुबह चार बजे के बाद संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा.
- श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने 11 फरवरी की शाम पांच बजे से पूरे प्रयागराज शहर को भी ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया है. केवल आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी.
- मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष यातायात योजना 12 फरवरी को स्नान संपन्न होने तक लागू रहेगी.
- मेले में कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं के वाहनों पर भी यह नियम लागू रहेगा.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Traffic Route : अपनी गाड़ी से जा रहे हैं कुंभ तो जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो फंस सकते हैं आप
प्रयागराज संगम स्टेशन 14 फरवरी तक बंद
महाकुंभ में भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है. प्रयाग जिला प्रशासन के आदेश अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रयाग राज संगम स्टेशन दिनांक 9 फरवरी को दोपहर 1:30 से दिनांक 14 फरवरी के रात्रि 12:00 बजे तक यात्री आवागमन के लिए बंद रहेगा. हालांकि महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले अन्य 8 स्टेशनों प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयाग, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग एवं झूसी से नियमित और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










