Mahakumbh Traffic Route : अपनी गाड़ी से जा रहे हैं कुंभ तो जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो फंस सकते हैं आप
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Feb 2025 10:37 AM
महाकुंभ के जाम की तस्वीर
Mahakumbh Traffic Route : महाकुंभ में मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है. यदि आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं तो पढ़ लें ये काम की खबर.
Mahakumbh Traffic Route : प्रयागराज महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्ययवस्था लागू की है. इसके अंतर्गत, 11 फरवरी 2025 को सुबह चार बजे से संपूर्ण मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के प्राइवेट और पब्लिक गाड़ियों को मंगलवार सुबह चार बजे के बाद संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा. ऐसा इसलिए ताकि शहर में ट्रैफिक को लेकर दिक्कत न हो. श्रद्धालु पैदल आसानी से स्नान घाटों तक पहुंच सकें.
केवल इमरजेंसी सेवाओं को प्रतिबंध से छूट
अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने 11 फरवरी की शाम पांच बजे से पूरे प्रयागराज शहर को भी ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया है. केवल इमरजेंसी सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी. मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए यह स्पेशल टैफिक प्लान 12 फरवरी को स्नान संपन्न होने तक लागू रहेगी. मेले में कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं के गाड़ियों पर भी यह नियम लागू रहेगा.
ये भी पढ़ें : Mahakumbh Traffic Jam : महाकुंभ में जाम की खबर सुनने के बाद खुद एक्टिव हुए सीएम योगी, देर रात बुलाई बैठक
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए
हर दिशा से प्रयागराज में लोग पहुंच रहे हैं. इस वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कुछ निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि सड़कों पर वाहनों की कतार न लगे. ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए. सीएम योगी ने महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के बाद कहा, ”माघ पूर्णिमा पर खास सतर्कता-सावधानी जरूरी है. बसंत पंचमी की तरह व्यवस्था लागू करें.”
ये भी पढ़ें : Traffic Jam: झारखंड का बरही चौक 36 घंटे से जाम, गाड़ियों की लगीं लंबी कतारें, भूख-प्यास से बेहाल दिखे लोग
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से विशेष बैठक कर सीएम योगी ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि स्नान पर्व पर आने वालों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है. इसे देखते हुए बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










