पटाखा फैक्टरी में भयंकर आग : एक व्यक्ति की मौत, कई लोग झुलसे

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के लोनी थाना क्षेत्र के फरुखनगर में स्थित दो पटाखा फैक्टरियों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि कई लोग झुलस गये. गंभीर हालत में एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सीओ लोनी अनिल कुमार यादव ने बताया कि आज सुबह लगभग […]
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के लोनी थाना क्षेत्र के फरुखनगर में स्थित दो पटाखा फैक्टरियों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि कई लोग झुलस गये. गंभीर हालत में एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सीओ लोनी अनिल कुमार यादव ने बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे भेनडा, चौकी बंथला थाना लोनी के लाईसेंस संख्या 194/195 इकरार तथा इस्तेखार की पटाखा निर्माण फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी. इस अग्निकांड में इमरान :36:, निवासी फरुखनगर की मौत हो गयी जबकि उमेश :18:, निवासी असालतपुर गंभीर रूप से झुलस गया.
उन्होंने कहा कि उमेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि इमरान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. सीओ ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पटाखा फैक्ट्रियों में आग लगने की सूचना के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौकेे पर पहुंच गये. एसडीएम हनुमान प्रसाद मौये व तहसीलदार अजीत परेश ने भी अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










