ePaper

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरा नहीं मचा पायेगा कोहराम, 400 फॉग लाइट्स लगायी गयी

Updated at : 03 Dec 2018 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरा नहीं मचा पायेगा कोहराम, 400 फॉग लाइट्स लगायी गयी

मथुरा : नोएडा से आगरा के मध्य यमुना एक्सप्रेस-वे पर सर्दियों के दौरान कोहरे से बचाव के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने 400 फॉग लाइटें लगवायीं हैं. यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अन्य उपाय भी किये जा रहे हैं. यह जानकारी अथॉरिटी के प्रतिनिधि मेजर मनीष ने मथुरा के जिला प्रशासन को दी है. […]

विज्ञापन

मथुरा : नोएडा से आगरा के मध्य यमुना एक्सप्रेस-वे पर सर्दियों के दौरान कोहरे से बचाव के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने 400 फॉग लाइटें लगवायीं हैं. यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अन्य उपाय भी किये जा रहे हैं. यह जानकारी अथॉरिटी के प्रतिनिधि मेजर मनीष ने मथुरा के जिला प्रशासन को दी है.

उन्होंने बताया, ‘यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने शीत ऋतु के दौरान कोहरे की वजह से होने वाले सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए कई इंतजाम किये हैं. इसी कड़ी में 165 किमी लंबे मार्ग पर हर 400 मीटर की दूरी पर एक फॉग लाइट लगायी गयी है. पूरे यमुना-एक्सप्रेस वे पर कुल 400 से अधिक लाइटें लगायी गयी हैं, ताकि घने कोहरे के बीच वाहनों की दृश्यता बनी रहे.’

उन्होंने बताया, ‘माइलस्टोन अच्छी तरह दिख सके, इसके लिए विशेष प्रकार से चमकने वाले बोर्ड लगवाये जा रहे हैं. इससे वाहन चालक आवश्यकता होने पर अपनी लोकेशन आसानी से बता सके.’

मेजर ने बताया, ‘गत वर्ष सर्दियों में 82 से ज्यादा बड़े हादसे हुए थे. इस बार एक्सप्रेस-वे में हादसों से बचाव के लिए अन्य उपाय भी किये जा रहे हैं. हर टोल पर वाहन चालकों को स्पीड पर नियंत्रण रखने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से पर्चे बांटे जा रहे हैं. एक्सप्रेस-वे पर सेफ्टी लाइन (सफेद पट्टी) को और गाढ़ा बनाया जा रहा है, जिससे वह दूर से ही नजर आ जाये.’

उन्होंने बताया, ‘इन एहतियाती तैयारियों के साथ सात नये अस्पतालों से, दुर्घटना होने पर घायलों को चिकित्सकीय मदद दिलाने के लिए अनुबंध किया गया है. इनमें नोएडा का एक, मथुरा तथा आगरा के तीन-तीन अस्पताल शामिल हैं.’

दूसरी ओर, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया, ‘दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (संख्या-19) के अधिकारियों ने अभी तक कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए की गयी तैयारियों की कोई जानकारी, इस संबंध में बुलायी गयी बैठक में नहीं दी है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola