ePaper

शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, दो बार कराया गर्भपात और उसके बाद...

Updated at : 09 May 2018 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, दो बार कराया गर्भपात और उसके बाद...

नोएडा : नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 45 में अफगान मूल के युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर उससे बलात्कार किया. आरोप है कि युवक ने उसका दो बार गर्भपात कराया. थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि मूल रूप से बिहार की […]

विज्ञापन

नोएडा : नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 45 में अफगान मूल के युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर उससे बलात्कार किया. आरोप है कि युवक ने उसका दो बार गर्भपात कराया. थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि मूल रूप से बिहार की रहने वाली पीड़िता नोएडा की एक निजी कंपनी में सेल्स अधिकारी के रूप में कार्य करती है.

पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर उन्होंने बताया कि दिल्ली में रह रहे अफगान मूल के युवक नजीबुल्ला से उसकी दोस्ती हुई और फिर दोनों लिवइन में रहने लगे. इसी बीच युवती दो बार गर्भवती हुई, लेकिन नजीबुल्ला ने जबरन गर्भपात करा दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोप है कि जब युवती ने उससे शादी के लिये कहा तो वह इससे इन्कार करने लगा और मारपीट भी की. पीड़िता ने आज मामले की शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस से की. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola