ePaper

टीवी देखने को लेकर दो बहनों में हुआ झगड़ा, उसके बाद एक ने उठाया खौफनाक कदम

Updated at : 08 May 2018 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
टीवी देखने को लेकर दो बहनों में हुआ झगड़ा, उसके बाद एक ने उठाया खौफनाक कदम

नोएडा : घर में टीवी देखने के लिए बच्चों के बीच होने वाला झगड़ा भी खतरनाक रूप ले सकता है. नोएडा में कुछ ऐसा ही हुआ है. जानकारी के मुताबिक दो बहनों में टीवी देखने को लेकर विवाद हुआ और उस विवाद ने इतना भयंकर रूप लिया कि एक बहन ने आत्महत्या कर ली. घटना […]

विज्ञापन

नोएडा : घर में टीवी देखने के लिए बच्चों के बीच होने वाला झगड़ा भी खतरनाक रूप ले सकता है. नोएडा में कुछ ऐसा ही हुआ है. जानकारी के मुताबिक दो बहनों में टीवी देखने को लेकर विवाद हुआ और उस विवाद ने इतना भयंकर रूप लिया कि एक बहन ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार के साथ आस-पड़ोस के लोग भी सकते में हैं. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

टीवी देखने को लेकर छोटी बहन के साथ हुए झगड़े के बाद 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस उपाधीक्षक नगर (द्वितीय) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 12 निवासी प्रवीण कुमार की 10 वर्षीय बेटी मानसी का आज सुबह छोटी बहन के साथ टीवी देखने को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में आकर पांचवी की छात्रा मानसी ने अपने कमरे में खिड़की से फंदा लगा लिया.

पुलिस के मिली शिकायत के अनुसार, घर में मौजूद 72 वर्षीय वृद्ध महिला ने मानसी को फंदे से लटका देख की शोर मचाया. परिजनों ने बच्ची को आनन-फानन में नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-
उत्तर प्रदेश : तीन साल के बच्चे को फेंक चलती कार में महिला से किया सामूहिक बलात्कार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola