नोएडा में युवती को दो लोगों ने जबरन अपनी कार में बैठाया, फिर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2018 4:51 PM
नोएडा :उत्तरप्रदेश में नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में एक युवती के साथ दो लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किये जाने की घटना सामने आयी है. पुलिस उपाधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ की रहने वाली युवती ने मामले को लेकर थाना फेस-3 में बीती रात रिपोर्ट दर्ज करायी है. […]
नोएडा :उत्तरप्रदेश में नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में एक युवती के साथ दो लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किये जाने की घटना सामने आयी है. पुलिस उपाधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ की रहने वाली युवती ने मामले को लेकर थाना फेस-3 में बीती रात रिपोर्ट दर्ज करायी है. दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक नरेश यादव और ललूटी नामक दो लोगों ने उसे अपनी कार में जबरन बैठा लिया. युवती का आरोप है कि इन दोनों ने यादव होटल के पास उसके साथ मारपीट करके बलात्कार किया.
युवती की ओर रिपोर्ट दर्ज करवाये जाने के साथ ही पुलिस फिलहाल इस मामले में आरोपित दोनों लोगों की तलाश में जुट गयी है. संभावना जतायी जा रही है कि दुष्कर्म के आरोपित इन दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










