नोएडा में फिरौती के लिये छात्र की अगवा कर हत्या

नोएडा: नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव के रहने वाले 12वीं के एक छात्र की उसी के मकान में रहने वाले दो किरायेदारों ने फिरौती के लिये अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छात्र के शव को बरामद कर लिया है. एसपी ग्रामीण सुनीति […]
नोएडा: नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव के रहने वाले 12वीं के एक छात्र की उसी के मकान में रहने वाले दो किरायेदारों ने फिरौती के लिये अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छात्र के शव को बरामद कर लिया है. एसपी ग्रामीण सुनीति सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव गुलिस्तानपुर में रहने वाले सुभाष शर्मा का बेटा तरुण शर्मा (19) 12वीं कक्षा में पढ़ता था.
12 अप्रैल वह अपनी मां से यह कहकर घर से निकला था कि वह साईं मंदिर जा रहा है, लेकिन उसके घर नहीं लौटने पर छात्र के पिता ने थाना सूरजपुर में मामला दर्ज कराया. एसपी ने बताया कि तरुण के मोबाइल फोन की डिटेल से यह पता चला कि आखिर बार उसकी बात किरायेदार अरुण से हुई थी. अरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. उसने बताया कि 12 अप्रैल को उसने तरुण को फोन कर बुलाया था और उसी ने अपने एक साथी साजिद के साथ मिलकर तरुण की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को दफना दिया था.
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छात्र के शव को बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया की आरोपियों ने मृतक छात्र के पिता से लाखों रुपए की फिरौती वसूलने के इरादे से उसे अगवा किया था. बहरहाल छात्र की हत्या की सूचना पाकर हजारों की संख्या में ग्रामीण देर रात थाना सूरजपुर पहुंचे और दोनों आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग करने लगे. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया.
यह भी पढ़ें-
मेनका गांधी ने रेप के दोषियों के लिये दिया मौैत की सजा का प्रस्ताव
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




