घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटे ने मां को मार डाला

नोएडा : नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में घर के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने सोमवार को कथित रूप से लोहे के छड़ से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि अरोपी ने मां को बचाने आये अपने दो सगे भाइयों पर भी हमला कर उन्हें […]
नोएडा : नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में घर के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने सोमवार को कथित रूप से लोहे के छड़ से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि अरोपी ने मां को बचाने आये अपने दो सगे भाइयों पर भी हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया. दादरी के पुलिस उपाधीक्षक निशांक शर्मा ने बताया कि मृत महिला की पहचान शकुंतला देवी (65 वर्ष) के रूप में की गयी है.उनके बेटे अजीत ने घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में सोमवार को लोहे के छड़ से हमला कर उनकी हत्या कर दी.
उन्होंने बताया कि इस हमले में घायल अजीत के दो सगे भाईयों को गंभीर हालत में गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि आरोपित नोएडा स्थित एक निजी बैंक में काम करता है और फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










