नोएडा : नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, अारोपी फरार

नोएडा : नोएडा के सेक्टर 24 थानाक्षेत्र के सेक्टर 12 स्थित पार्क में घूमने गयी एक युवती को एक व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे कथित रूप सेदुष्कर्म किया. पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने थाना सेक्टर 24 में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आठ मार्च को […]
नोएडा : नोएडा के सेक्टर 24 थानाक्षेत्र के सेक्टर 12 स्थित पार्क में घूमने गयी एक युवती को एक व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे कथित रूप सेदुष्कर्म किया. पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने थाना सेक्टर 24 में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आठ मार्च को वह सेक्टर-12 स्थित पार्क में घूमने गयी थी. वहां पर बरौला गांव निवासी ठेकेदार जितेंद्र पहुंचा.
युवती का आरोप है कि उसने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करके उससे बलात्कार किया. सीओ ने बताया कि आज शाम में वह मामले की शिकायत करने थाने पहुंची. पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही है. आरोपी फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




