पुलिस के साथ बदसलूकी के मामले में युवती सहित पांच लोग गिरफ्तार

Updated at : 10 Feb 2018 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस के साथ बदसलूकी के मामले में युवती सहित पांच लोग गिरफ्तार

नोएडा: बिसरख थाना पुलिस ने कल रात वाहनों की मामूली टक्कर के बाद मारपीट करने और वहां पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी करने के आरोप में एक युवती सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. बिसरख के थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि कल रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गौर सिटी चौराहे पर […]

विज्ञापन

नोएडा: बिसरख थाना पुलिस ने कल रात वाहनों की मामूली टक्कर के बाद मारपीट करने और वहां पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी करने के आरोप में एक युवती सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. बिसरख के थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि कल रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गौर सिटी चौराहे पर अज्ञात कार सवारों ने एक मारुती वैन को टक्कर मार दी है और वैन चालक की पिटाई कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सूचना पाकर उप निरीक्षक दिनेश कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे. वहां दो कारों में सवार शुभम, रोहित, लवी, अश्वनी कुमार और कुमारी अमृता साक्षी ने पुलिस दल के साथ दुर्व्यवहार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में दरोगा की तरफ से दी गयी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा, पूछताछ के दौरान पता चला है कि इनमें से चार ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज के विद्यार्थी हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें-
प्रेम में पागल प्रेमी ने प्रेमिका की शर्त पूरी करने के लिए कर दी पिता की हत्या, …जानें क्या रखी थी शर्त

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola