ePaper

बिजली मिस्त्री ने चैनल में काम करने वाली महिला पत्रकार की खींची तस्वीर, उसके बाद...

Updated at : 09 Feb 2018 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली मिस्त्री ने चैनल में काम करने वाली महिला पत्रकार की खींची तस्वीर, उसके बाद...

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक टीवी चैनल में काम करने वाली महिला पत्रकार के साथअजीबो-गरीबघटनाहुई है. पत्रकारिता जैसे पवित्र पेशे में भी हुई इस शर्मनाक घटना से सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. जानकारी के मुताबिक चैनल में काम करने वाले एक बिजली मिस्त्री […]

विज्ञापन

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक टीवी चैनल में काम करने वाली महिला पत्रकार के साथअजीबो-गरीबघटनाहुई है. पत्रकारिता जैसे पवित्र पेशे में भी हुई इस शर्मनाक घटना से सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. जानकारी के मुताबिक चैनल में काम करने वाले एक बिजली मिस्त्री ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. बिजली मिस्त्री ने महिला पत्रकार को शादी नहीं करने पर गोली मारने की भी धमकी दी है.

बताया जा रहा है कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के, सेक्टर दो स्थित एक समाचार चैनल में काम करने वाली एक पत्रकार के साथ छेड़छाड़ और उस पर शादी करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर आरोपी ने उसे गोली मारने की धमकी दी. थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि सेक्टर दो में एक समाचार चैनल का दफ्तर है. यहां काम करने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करायीहै कि उक्त चैनल में बिजली मिस्त्री का काम करने वाले रेहान नामक युवक ने उसकी कुछ तस्वीरें खींच ली.

युवतीका कहना है कितस्वीरउतारनेके बाद उसके व्यवहार में अचानक तब्दीली आयी और वहलगातारशादी के लिए दबावबनाने लगा. युवती ने शादी करने से इनकार किया, तो वह उसे गोली मारने की धमकी देने लगा. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एकतरफा प्रेम का मामला प्रतीत हो रहा है.

यह भी पढ़ें-
बंदूक की भाषा समझने वालों को उसी तरह मिले जवाब : सीएम योगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola