ePaper

प्रेम में पागल प्रेमी ने प्रेमिका की शर्त पूरी करने के लिए कर दी पिता की हत्या, ...जानें क्या रखी थी शर्त

Updated at : 09 Feb 2018 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम में पागल प्रेमी ने प्रेमिका की शर्त पूरी करने के लिए कर दी पिता की हत्या, ...जानें क्या रखी थी शर्त

मेरठ / नोएडा : प्रेमिका ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने प्रेमी के सामने ऐसी शर्त रखी कि उसे पूरा करने के लिए जिले में एक युवक अपने पिता की हत्या कर दी. हालांकि, प्रेमिका की शर्त पूरी होने से पहले ही पिता की हत्या करनेवाले उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार […]

विज्ञापन

मेरठ / नोएडा : प्रेमिका ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने प्रेमी के सामने ऐसी शर्त रखी कि उसे पूरा करने के लिए जिले में एक युवक अपने पिता की हत्या कर दी. हालांकि, प्रेमिका की शर्त पूरी होने से पहले ही पिता की हत्या करनेवाले उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमिका ने अपने प्रेमी के सामने सरकारी नौकरी मिलने पर ही विवाह करने की शर्त रखी थी.

जानकारी के मुताबिक, युवक के पिता चंद्रपाल डाक विभाग में डाकिये के पद पर कार्यरत थे और उनकी असामयिक मृत्यु होने की स्थिति आरोपित को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिल सकती थी. पुलिस ने इस बाबत आरोपित बेटे और अपराध में शामिल उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. घटना जिले के परतापुर थाना क्षेत्र की है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी तरुण अपने बड़े भाई की साली से प्यार करता था. पूछताछ में उसने बताया कि उसकी प्रेमिका ने शर्त रखी थी कि सरकारी नौकरी लगने पर ही वह उससे शादी करेगी. इसलिए अनुकंपा पर नौकरी पाने की इच्छा से उसने पिता की हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक मान सिंह चौहान ने आज बताया कि बीती एक फरवरी को पोस्टमेन चंद्रपाल की उनके ही खेत में गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. जांच में पता चला कि इस अपराध को उनके बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि उसका इरादा पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर सरकारी नौकरी हासिल करना था.

पुलिस के अनुसार तरुण ने प्रेमिका को खुद को सीआरपीएफ का जवान बताया था और उसने सीआरपीएफ की फर्जी वर्दी और पहचान पत्र भी बनवा रखा था. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और सीआरपीएफ की फर्जी वर्दी भी बरामद की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola