नोएडा में सीआरपीएफ के सिपाही ने सहायक उपनिरीक्षक को गोली मारी

नोएडा: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक को सीआरपीएफ के सिपाही ने आज सुबह को मामूली विवाद में गोली मार दी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शाम को उसकी मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनीति सिंह ने बताया कि थाना इकोटेक क्षेत्र में केंद्रीय […]
नोएडा: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक को सीआरपीएफ के सिपाही ने आज सुबह को मामूली विवाद में गोली मार दी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शाम को उसकी मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनीति सिंह ने बताया कि थाना इकोटेक क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन में तैनात सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय की सिपाही संजीव कुमार से किसी बात को लेकर झड़प हो गयी. सिपाही ने सरकारी राइफल से एएसआई को गोली मार दी.
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर आज शाम को उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने हत्यारोपी सिपाही संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त राइफल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
ये भी पढ़ें…यूपी के मंत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट, पेश नहीं होने पर जब्त होगी संपत्ति
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




