ePaper

नोएडा : इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Updated at : 10 Jan 2018 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा : इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नोएडा :यूपीके नोएडामें थाना कासना क्षेत्र के अल्फा-1 में एक इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है. पुलिस ने बताया कि छात्र की पहचान प्रशांत यादव के तौर पर हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमाटर्म के लिए […]

विज्ञापन

नोएडा :यूपीके नोएडामें थाना कासना क्षेत्र के अल्फा-1 में एक इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है. पुलिस ने बताया कि छात्र की पहचान प्रशांत यादव के तौर पर हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है.

थाना कासना के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि छात्र ग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और कासना क्षेत्र के अल्फा-1 के ए-ब्लाक स्थित पीजी में रहता था. प्रशांत की मां बीना यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर हैं. मौजूदा समय में वह जनपद मुजफ्फरनगर में तैनात हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह पीजी में काम करने वाला घरेलू सहायक जब वहां पहुंचा तो उसने पलंग पर प्रशांत को बेसुध अवस्था में पाया और तुरंत ही पुलिस को सूचना दी.

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस छात्र को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola