ePaper

नोएडा में प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की हत्या, आराेपी बेटी गिरफ्तार

Updated at : 08 Jan 2018 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा में प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की हत्या, आराेपी बेटी गिरफ्तार

नोएडा :यूपीमेंनोएडाके अट्टा गांव में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उसका प्रेमी फरार है. नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विश्वनाथ साहू अट्टा गांव में अपने परिवार सहित किराये पर रहते थे. […]

विज्ञापन

नोएडा :यूपीमेंनोएडाके अट्टा गांव में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उसका प्रेमी फरार है. नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विश्वनाथ साहू अट्टा गांव में अपने परिवार सहित किराये पर रहते थे. रविवार सुबह चार बजे जब वह सोकर उठे तो उन्होंने घर में बेटी पूजा के साथ उसके प्रेमी धर्मेंद्र को देखा.

इस बात से वह आग बबूला हो गये. इसी बीच उनकी बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर विश्वनाथ के साथ मारपीट की. विश्वनाथ को इस घटना में गंभीर चोट आयी. उन्हें पहले नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया. वहां उनकी मौत हो गयी. इस मामले में मृतक की पत्नी गायत्री साहू ने थाना सेक्टर-20 में बेटी पूजा और उसके प्रेमी धर्मेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है. धर्मेंद्र फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola