ePaper

नोएडा की सोसाइटी में अावारा कुत्तों ने बच्ची को नोंचकर किया घायल, मामला दर्ज

Updated at : 02 Jan 2018 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा की सोसाइटी में अावारा कुत्तों ने बच्ची को नोंचकर किया घायल, मामला दर्ज

नोएडा :यूपीकेनोएडामें सेक्टर 100 स्थित लोट्स बुलेवार्ड सोसाइटी में पांच वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्तों द्वारा 50 मीटर तक घसीटने, काट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मामला दर्ज किया है. थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाले लोगों […]

विज्ञापन

नोएडा :यूपीकेनोएडामें सेक्टर 100 स्थित लोट्स बुलेवार्ड सोसाइटी में पांच वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्तों द्वारा 50 मीटर तक घसीटने, काट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मामला दर्ज किया है. थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बिल्डर व मेंटेनेंस विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की थी. उनका आरोप था कि इन लोगों की लापरवाही के चलते बच्ची के साथ यह घटना हुई. उनकी शिकायत के आधार पर धारा 289 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में कपड़ा प्रेस करने का काम करने वाले सुरेश की पांच वर्षीय बेटी कल खेलते हुए सोसायटी के बेसमेंट में चली गयी थी. वहां कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया. कुत्ते बच्ची को काटते हुए करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गये. वहां से गुजर रहे एक कार ड्राइवर ने जब कुत्तों को भगाना चाहा तो कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि सोसाइटी के कुछ लोगों ने बच्ची को कुत्तों से बचाया.

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में सोसायटी के लोगों ने बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के लोगों के खिलाफ शिकायत की थी. जांच के बाद आज शाम को इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया. सोसायटी के लोगों का कहना है कि बिल्डर उनकी सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रख रहा है. सोसाइटी में आये दिन आवारा कुत्ते घुस जाते हैं और किसी न किसी को अपना शिकार बना लेते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola