ePaper

नोएडा में एमेटी से एमबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा ने की आत्महत्या

Updated at : 21 Sep 2017 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
नोएडा में एमेटी से एमबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा ने की आत्महत्या

नोएडा:यूपीमें नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर अपार्टमेंट में रहने वाली एमबीए की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि एमेटी यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढाई कर रही छात्रा तनु मलिक सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर नामक अपार्टमेंट […]

विज्ञापन

नोएडा:यूपीमें नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर अपार्टमेंट में रहने वाली एमबीए की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि एमेटी यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढाई कर रही छात्रा तनु मलिक सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर नामक अपार्टमेंट में 11वीं मंजिल पर अपनी मां के साथ रहती थी. बुधवार सुबह कोवह सोकर उठी और वह दूसरे कमरे में गयी तथा वहां पर उसने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया.

एएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मृतका की मां ने पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता एसके मलिक की पहले ही मौत हो चुकी है. वह देहरादून में रहते थे. छात्रा की पढ़ाई की वजह से उसकी मां उसके साथ नोएडा के सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर में रह रही थी. उन्होंने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. उसमें छात्रा ने अपने आत्महत्या करने के कारणों का जिक्र किया गया है. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola