ePaper

नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड की युवती से किया बलात्कार

Updated at : 12 Sep 2017 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड की युवती से किया बलात्कार

नोएडा : नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती को झारखंड से दिल्ली लेकर आये एक प्लेसमेंट एजेंसी संचालक के खिलाफ उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, एक अन्य घटना में थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के […]

विज्ञापन

नोएडा : नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती को झारखंड से दिल्ली लेकर आये एक प्लेसमेंट एजेंसी संचालक के खिलाफ उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, एक अन्य घटना में थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-78 निवासी एक इंजीनियर युवती के साथ उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया.

नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-24 निवासी एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मोरना गांव में 11 सितंबर की रात को विजय नामक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया. सिंह ने बताया कि विजय एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है. वह झारखंड से युवतियों को लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घरेलू सहायिका के रूप में नौकरी दिलाता है.

उन्होंने बताया कि विजय रागिनी को झारखंड से लेकर आया था और उसे दिल्ली के आनंद विहार के एक घर में नौकरी पर रखवाया था. 10 सितंबर को आदिवासी लोगों का कोई त्योहार था. दिल्ली में इस त्योहार का आयोजन हुआ था. वहां से त्योहार मना कर युवती अपनी अन्य सहेलियों के साथ मोरना स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के ऑफिस में आयी. वहां पर विजय ने उसके साथ बलात्कार किया. आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

अधीक्षक ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-78 में स्थित एक अपार्टमेंट में रहनेवाली युवती ने शिकायत दर्ज करायी है कि एचसीएल कंपनी में कार्यरत विकास नामक इंजीनियर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया. युवती का आरोप है कि वह इस बीच गर्भवती हो गयी. विकास ने उसका गर्भपात करा दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola