सेक्टर-18 में iPhone 18 Pro के लिए मॉल में उमड़ी भीड़, नोएडा में न्यू iPhone सीरीज की बिक्री शुरू, इस नए कलर की बढ़ी दीवानगी

Updated:
विज्ञापन

कैमरा और कलर क्वालिटी ने जीता दिल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Noida News: नोएडा में iPhone 18 सीरीज की बिक्री शुरू हो गई है, और ग्राहकों में नए मॉडलों को लेकर खासा उत्साह है. खासकर Pro और Pro Max मॉडल लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. इस बार एक खास बरगंडी रंग की भी धूम है.

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में iPhone 18 सीरीज की बिक्री शुरू होते ही नए मॉडल को लेकर ग्राहकों में उत्साह नजर आया. सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल में शुक्रवार से iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू हुई. कोई कैमरा और नए फीचर्स देखने पहुंचा तो किसी ने बजट के हिसाब से फोन खरीदने का फैसला किया. खास तौर पर Pro और Pro Max मॉडल को लेकर ग्राहकों में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई दी. हालांकि, इस बार स्टोर के बाहर पहले जैसी लंबी कतारें देखने को नहीं मिलीं. कुछ लोग सुबह से ही स्टोर पहुंच गए थे, जबकि कई ग्राहक पहले फोन के फीचर्स और कीमत को समझने के बाद खरीदारी का फैसला करना चाहते थे.

विज्ञापन

iPhone 13 Pro से 18 Pro पर किया अपग्रेड

iPhone 18 Pro खरीदने पहुंचे एक ग्राहक ने बताया कि वह पहले iPhone 13 Pro इस्तेमाल कर रहे थे. अब उन्होंने ब्लैक कलर में 512 GB वाला iPhone 18 Pro खरीदा है. उनके मुताबिक नए फोन में कैमरा अपडेट और Apple Intelligence जैसे फीचर्स ने उन्हें अपग्रेड करने के लिए प्रेरित किया. ग्राहक ने नए फोन के A18 Pro चिप, CPU, GPU और बैटरी को लेकर भी उम्मीद जताई. उनके मुताबिक, पुराने मॉडल से अपग्रेड करने की सबसे बड़ी वजह नए फीचर्स और कैमरा में किए गए बदलाव रहे.

Burgundy कलर को भी पसंद कर रहे खरीदार

स्टोर पर Burgundy कलर वाले iPhone 18 Pro मॉडल को लेकर भी ग्राहकों में खास दिलचस्पी दिखाई दी. कुछ खरीदार करीब 3-4 साल बाद अपने पुराने iPhone 13 से नए मॉडल पर अपग्रेड करने पहुंचे. एक ग्राहक ने Apple के पुराने उत्पादों के साथ अपने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने करीब 10 साल पहले iPad खरीदा था और उसमें अब तक कोई समस्या नहीं आई. इसी भरोसे के साथ वह नए iPhone को भी लंबे समय तक इस्तेमाल करने की उम्मीद कर रहे हैं. AI को लेकर उनका कहना था कि फोन में हर काम के लिए AI जरूरी नहीं है. जहां जरूरत हो, वहीं AI का इस्तेमाल होना चाहिए.

सिर्फ फोन देखने पहुंचे कुछ ग्राहक

हर ग्राहक सीधे फोन खरीदने के लिए स्टोर नहीं पहुंचा था. कुछ लोग नए मॉडल के फीचर्स और डिजाइन को करीब से देखने के लिए भी स्टोर आए थे. उनका कहना था कि पहले फोन के फीचर्स को समझेंगे और उसके बाद खरीदारी का फैसला करेंगे. कुछ ग्राहकों के लिए फिलहाल बजट भी एक फैक्टर है. हालांकि, पुराने फोन को एक्सचेंज करके नया मॉडल लेने का विकल्प उनके पास मौजूद है. ऐसे ग्राहकों ने iPhone 18 Pro के साथ iPhone 15 Pro Max में भी दिलचस्पी दिखाई.

iPhone 15 Pro Max पर भी नजर

जहां एक और ग्राहक ने बताया कि वह iPhone 15 Pro Max लेने की योजना बना रहे हैं. खरीदारी से पहले वह फोन के कैमरा और दूसरे फीचर्स को देखना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि स्टोर पर सामान्य रश था और उन्हें फोन देखने या खरीदने के लिए लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ा. यानी नोएडा में iPhone 18 सीरीज की बिक्री शुरू होने के बाद उत्साह तो दिखा, लेकिन ग्राहकों का फोकस सिर्फ तुरंत खरीदारी पर नहीं था. कई लोग पहले फीचर्स, कैमरा, बजट और पुराने फोन के एक्सचेंज जैसे विकल्पों को देखकर फैसला करते नजर आए.

Also Read:रेलवे ग्रुप डी में नौकरी के नाम पर 7.66 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola