काशी में अमित शाह और CM योगी के साथ मंच पर दिखेगा कौन सा 'तीसरा चेहरा'? जानें 7 अक्टूबर को 'सेवा संकल्प यात्रा' और क्या होगा खास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.
Amit Shah Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू हुई 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' 7 अक्टूबर को अपने गंतव्य वाराणसी पहुंचेगी. काशी में होने वाले भव्य समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे. यह यात्रा गुजरात के वडनगर से पवित्र जल लेकर आएगी, जिससे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा.
Amit Shah Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू हुई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ 7 अक्टूबर को वाराणसी और वडनगर में अपने गंतव्य तक पहुंचेगी. काशी में होने वाले समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सेवा यात्रियों का स्वागत करेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे. एक अन्य बड़े NDA नेता को कार्यक्रम में शामिल करने को लेकर भी मंथन चल रहा है.
7 अक्टूबर को काशी में होगा भव्य स्वागत
7 अक्टूबर को वाराणसी में होने वाले समापन कार्यक्रम में भाजपा और एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे. अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी रहेगी. वहीं, एक अन्य बड़े एनडीए चेहरे को कार्यक्रम में शामिल करने की तैयारी पर चर्चा चल रही है. हालांकि, उस चेहरे के नाम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
वडनगर से काशी तक सेवा और आस्था का सफर
17 सितंबर को वाराणसी और गुजरात के वडनगर से दो सेवा संकल्प बाइक यात्राएं शुरू हुई थीं. वाराणसी से वडनगर जाने वाली यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाई थी. वहीं, वडनगर से वाराणसी आने वाली यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रवाना किया था. दोनों यात्राएं 7 अक्टूबर को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी.
गुजरात के जल से बाबा विश्वनाथ का होगा अभिषेक
वडनगर से वाराणसी आने वाले सेवा यात्री गुजरात से पवित्र जल लेकर काशी पहुंचेंगे. इस जल से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किए जाने की तैयारी है. इसके जरिए गुजरात और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जुड़ाव को भी सामने रखा जाएगा.
40 हजार किलोमीटर का सफर, 10 राज्यों तक पहुंची यात्रा
आयोजकों के मुताबिक, सेवा संकल्प यात्रा करीब 10 राज्यों, 193 जिलों और 1,159 गांवों से होकर गुजरेगी. इस दौरान करीब 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य है. यात्रा के अलग-अलग पड़ावों पर युवाओं ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.
स्वच्छता से जल संरक्षण तक, हर पड़ाव पर सेवा
यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, नशामुक्ति जागरूकता और पौधरोपण समेत कई सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं. आयोजकों के मुताबिक, इन गतिविधियों की रिपोर्ट 7 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में शीर्ष नेतृत्व के सामने रखी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए