"नीले कपड़े पहनने से कोई अंबेडकरवादी नहीं बनता" मायावती का अखिलेश पर तीखा तंज, 'PDA रथ' के रंग पर उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन

मायावती का अखिलेश पर तीखा तंज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बसपा प्रमुख मायावती ने सपा के 'PDA रथ' के रंग को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सपा पर चुनावी स्वार्थ के लिए 'PDA' का अर्थ बदलने का आरोप लगाया. मायावती का दावा है कि मुस्लिम समाज का एक वर्ग अब बसपा की ओर आकर्षित हो रहा है.

विज्ञापन

Mayawati UP Election: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है. अपने बयान में उन्होंने सपा प्रमुख के प्रचारित ‘PDA रथ’ के रंग को लेकर सवाल उठाए. मायावती ने कहा कि रथ में सपा के लाल रंग की तुलना में आरएसएस-भाजपा के ‘भगवा’ रंग का अधिक इस्तेमाल दिखाई दे रहा है. उन्होंने इसे लेकर सपा के चुनावी रुख पर सवाल खड़े किए.

विज्ञापन

‘मुस्लिम समाज का सपा से भरोसा उठ रहा’

मायावती ने अपने बयान में दावा किया कि पिछले चुनावों में मुस्लिम समाज के एकतरफा वोट देने के बावजूद सपा उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा को सरकार बनाने से रोक नहीं पाई. उन्होंने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में बार-बार सपा को वोट देकर अपना वोट क्यों खराब किया जाए. मायावती ने यह भी दावा किया कि मुस्लिम समाज का एक वर्ग अब अपना रुख बसपा की ओर तेजी से बदल रहा है और इसकी तुलना उन्होंने अपरकास्ट के ब्राह्मण समाज से की.

‘PDA’ की वास्तविकता पर भी सपा से मांगा जवाब

बसपा प्रमुख ने सपा के ‘PDA’ को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि चुनावी स्वार्थ के लिए सपा ने कभी ‘PD’ का अर्थ ‘पिछड़ा, दलित’ बताया तो कभी ‘पण्डित’ बताया. मायावती ने यह भी कहा कि सपा प्रमुख ने खुद को अंबेडकरवादी दिखाने के प्रयास में बसपा के नीले रंग के कपड़े पहनकर तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन लोगों ने उन्हें ‘फेक अंबेडकरवादी’ कहकर खारिज कर दिया.

मायावती ने गिनाईं बसपा की नीतियां

मायावती ने अपने बयान में बसपा को ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति और सिद्धांत वाली अंबेडकरवादी पार्टी बताया. उन्होंने कहा कि बसपा सभी वर्गों के लिए रोटी, रोजगार, आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन की पक्षधर है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि बसपा ने उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, जनहित, जनकल्याण और विकास के मामलों में कई बार शासन स्थापित किया है.

Must Read- पेठा और जूते का बाज़ार बनेगा वर्ल्ड क्लास! आगरा के 30 हुनरमंदों को मिला 2.16 करोड़ का लोन, चमकेगा ताजनगरी का कारोबार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola