ePaper

UP Election 2022: स्वतंत्रदेव सिंह का दावा, योगी सरकार ने माफिया राज को पूरी तरह से समाप्त कर दिया

Updated at : 21 Jan 2022 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: स्वतंत्रदेव सिंह का दावा, योगी सरकार ने माफिया राज को पूरी तरह से समाप्त कर दिया

UP Election 2022: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी के चुनाव प्रचार गीत रिलीज होने के मौके पर कहा कि योगी सरकार ने माफिया राज को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है.

विज्ञापन

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैला हुआ था, लेकिन योगी सरकार ने प्रदेश से माफिया राज को पूरी तरह से समाप्त कर दिया.


मोदी-योगी सरकार ने जनता के लिए किया काम

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रेदव ने पार्टी का चुनावी गीत जारी करते हुए कहा कि यूपी के अंदर बहन-बेटियों के सम्मान के लिए घर-घर शौचालय देने का अगर किसी ने काम किया है तो वह मोदी-योगी सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि किसी ने गरीबों के लिए काम दिया, उन्हें आवास दिया, मुफ्त बिजली दी तो ये काम मोदी और योगी सरकार ने किया.

Also Read: ‘सुनाई पड़ती है यही हुंकार, यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार’ सीएम योगी ने जारी किया चुनाव प्रचार गीत
योगी सरकार ने बहन-बेटियों को दी सुरक्षा

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में बहन-बेटियां रात 12 बजे भी घर से निकल सकती हैं. कहीं भी आ जा सकती हैं. कोई उन्हें रोकने वाला नहीं है. ये माहौल ये सुरक्षा योगी सरकार ने प्रदेश को दिया है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसी भी नियुक्तियों में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सकता है. नहीं तो पहले भर्ती के लिए लूट मची रहती थी.

Also Read: जनता को दंगे की आग में झोंककर फिर से अराजकता का नया युग कायम करना चाहती है सपा- सीएम योगी
‘पिछली सरकार में दंगाइयों को मिला था सत्ता का संरक्षण’

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो दंगाई कभी प्रदेश की शांति और सौहार्द के लिए खतरा बने हुए थे और पिछली सरकार में सत्ता का संरक्षण रखते थे, आज उन्हीं दंगाइयों के पोस्टर सड़क व चौराहों पर लगे हुए हैं.

विकास सभी का, तुष्टिकरण किसी का नहीं- योगी

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास को ध्येय मानकर हमारी सरकार ने कार्य किया है. विकास सभी का, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं. पहले सरकार में मुख्यमंत्री अपना काम बनाते थे, लेकिन हमारी सरकार ने गरीबों को एक-एक आवास दिया है.

गन्ना किसानों का रिकॉर्ड भुगतान- योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, बसपा सरकार में चीनी मिलें बंद रहती थीं, सालों तक गन्ना भुगतान बकाया रहता था, लेकिन हमारी सरकार में गन्ना किसानों का रिकॉर्ड भुगतान किया गया . यही नहीं, सपा-बसपा सरकार में गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया गया है.

Also Read: UP Election 2022: यूपी में प्रचंड बहुमत से बनेगी बीजेपी सरकार, गोरखपुर से टिकट मिलने पर बोले सीएम योगी
माफियाओं की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, बना गरीबों का आवास

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में जिन माफियाओं के चलते बहन-बेटियां, गरीब घर से नहीं निकल पाते थे, उनकी जमीन कब्जा कर ली जाती थी. हमारी सरकार ने ऐसे माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर वहां गरीबों के लिए आवास बनाकर दिए हैं.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola