ePaper

Uttarkashi Tunnel Rescue: लखीमपुर के मनजीत के परिवार में छायी खुशी, सुरंग से बाहर आने पर बांटी मिठाई

Updated at : 28 Nov 2023 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue: लखीमपुर के मनजीत के परिवार में छायी खुशी, सुरंग से बाहर आने पर बांटी मिठाई

मनजीत बीते माह सितंबर में उत्तरकाशी मजदूरी करने गया था. इसके बाद अचानक दिवाली वाले दिन खबर मिली की वह सुरंग में फंस गया है. इससे पूरा परिवार चिंतित हो गया. जब पता लगा कि सभी 41 मजदूर सुरक्षित हैं तो उनकी जान में जान आयी.

विज्ञापन

लखनऊ: लखीमपुर के तिकुनिया का मनजीत चौहान (25) भी अन्य मजदूरों के उत्तरकाशी की सुरंग में फंसा है. कुछ ही घंटों में उसके परिवार को भी खुशखबरी मिलेगी. इससे पहले ही उसके गांव और परिवार में मिठाई बांटने का दौर चल रहा है. परिवारीजनों की मानें तो मनजीत बीते माह सितंबर में उत्तरकाशी मजदूरी करने गया था. इसके बाद अचानक दिवाली वाले दिन खबर मिली की वह सुरंग में फंस गया है. इससे पूरा परिवार चिंतित हो गया. जब पता लगा कि सभी 41 मजदूर सुरक्षित हैं तो उनकी जान में जान आयी. मनजीत के परिवार में उसके पिता, दो बहनें और भाभी हैं. बड़े भाई की मुंबई में दुर्घटना में मौत हो चुकी है. पूरे परिवार का खर्च मनजीत ही चलाता है. अब उसकी जान पर भी बन आयी है.

मनजीत की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘वह बहुत खुश हैं. मनजीत उनका इकलौता लड़का है. 17 दिन बाद आज हमार भैया दुनिया देखी, अंधेरे से बाहर आ जायी. ए कै हमार लड़का रहै, वहाै 17 दिन फंसा रहा. कैसे गुजारेन 17 दिन प्रार्थना करत करत.’

undefined

उधर मनजीत के पिता बेटे के सुरंग में फंसे होने की जानकारी के बाद लखीमपुर से उत्तरकाशी पहुंच गये थे. वह लगातार बेटे के सकुशल बाहर निकलने की प्रार्थना कर रहे थे. मंगलवार देर रात जब मनजीत सुरंग से बाहर निकला तो पिता ने उसे गले से लगा लिया. मनजीत अपने परिवार का इकलौता बेटा है. वह बड़े भाई की मौत के बाद परिवार के लिये एकमात्र सहारा है. मनजीत के पिता ने कहा कि वह उसे कहीं बाहर नहीं जाने देगा.

उधर घर पर मनजीत के सकुशल बाहर आने की सूचना के बाद मां व बहन भी खुश हैं. सभी ईश्वर और उत्तराखंड प्रशासन को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी कोशिशों से उनके भाई-बेटे सहित सभी 41 मजदूर सुरंग से बाहर आ सके हैं.

अपडेट हो रही…

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola