ePaper

President Election: NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 8 जुलाई को आएंगी लखनऊ, जानिए क्या है एनडीए की प्लानिंग

Updated at : 30 Jun 2022 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
President Election: NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 8 जुलाई को आएंगी लखनऊ, जानिए क्या है एनडीए की प्लानिंग

President Election 2022: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में चुनावी समर्थन जुटाने 8 जुलाई को लखनऊ आएंगी. द्रौपदी मुर्मू यहां भाजपा के साथ ही सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों से भी मिलेंगी.

विज्ञापन

President Election 2022: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में चुनावी समर्थन जुटाने 8 जुलाई को लखनऊ आएंगी. द्रौपदी मुर्मू यहां भाजपा के साथ ही सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों से भी मिलेंगी. इसके अलावा गैर भाजपाई दलों से भी वे समर्थन मांगेंगी. जानकारी के मुताबिक उनकी यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है.

अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्र में एनडीए की तरफ से प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने नामांकन किया है. बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 115 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे, इनमें से 28 के नामांकन प्रस्तुति के दिन ही खारिज कर दिए गए थे. वहीं 87 पर्चों में से 79 जरूरी मानदंड पूरे नहीं करने से निरस्त किए गए.

Also Read: Weather Updates Live: लखनऊ में रिमझिम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, UP के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में यूपी की भूमिका एनडीए की दृष्टि से बेहद खास है. बता दें इस चुनाव में विधायक के एक वोट का मत मूल्य 208 और सांसद के वोट का मूल्य 700 है. भाजपा व सहयोगियों के 273 विधायकों और 66 लोकसभा व 25 राज्यसभा सांसदों के मतों का मूल्य तकरीबन 1.21 लाख है. वर्ष 2017 के राष्ट्रपति चुनाव के मुकाबले इस बार के चुनाव में एनडीए के विधायकों की संख्या कम है. हालांकि उसके सांसदों की संख्या बढ़ गयी है. बहरहाल, भाजपा ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू का नाम घोषित कर सभी को चौंका दिया था. मुर्मू यदि चुनाव जीत जाती हैं, तो वह रामनाथ कोविंद का स्थान लेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola