Uttar Pradesh Breaking News Live: IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ में डाला डेरा, दिल्ली से मैच
Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ में डाला डेरा, दिल्ली से होगा मैच
लखनऊ. आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है. एकाना स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है. एलएसजी के तमाम खिलाड़ी लखनऊ पहुंच गये हैं. अप्रैल को एकाना में दिल्ली के साथ होगा पहला मैच. टीम के प्रैक्टिस का शेड्यूल जारी कर दिया है.
अब ट्रेनों में बिना टिकट नहीं चलेगी यूपी पुलिस, डीजीपी का आदेश ऐसे पुलिस वालों पर कानूनी- विभागीय कार्रवाई करें
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस अब ट्रेनों में बिना टिकट नहीं चलेगी. यदि किसी पुलिस कर्मी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. डीजीपी डीएस चौहान ने किसी पुलिस कर्मी द्वारा रेल यात्रा के नियमों का उल्लंघन करने अथवा रेल कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किये जाने पर विधिक और विभागीय कार्यवाही करने का आदेश जारी किया है. 10 मार्च को भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहे पुलिस कर्मियों तथा टीटीई के मध्य वाद-विवाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीजीपी ने यह कदम उठाया है.
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी शूटर गुलाम की अखिलेश यादव के साथ की तस्वीर वायरल, परिवार ने भी पल्ला झाड़ा
लखनऊ. उमेश पाल हत्याकांड में एक और फोटो सामने आया है. अतीक अहमद के शूटर गुलाम की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ की तस्वीर वायरल हो रही है. मर्डर के आरोपी के साथ की तस्वीर के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी पर सियासी हमला बढ़ गया है. इससे पहले उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार सदाकत का सपा कनेक्शन सामने आया था . सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के साथ उसकी फोटो वायरल हुई थी. वहीं शूटर गुलाम के भाई साहिल हसन और उसकी मां ने भी आरोपी से किसी भी तरह का संबध न रखने की बात कही है. साहिल हसन का कहना है कि पुलिस इनकाउंटर में गुलाम मारा जाता है तो वह उसकी लाश भी नहीं लेंगे. पुलिस ने उमेशपाल हत्याकांड में आरोपी गुलाम के घर को बुलडोजर चला दिया है.
बरेली में प्रिंसिपल और शिक्षकों के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र
बरेली में प्रिंसिपल और शिक्षकों के खिलाफ छात्र धरने पर बैठे है. साहू राम स्वरूप महाविद्यालय में छात्रों का धरना जारी है. छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. सीओ सिटी ने समझाकर मामला शांत कराया. साहू राम स्वरूप महिला डिग्री कॉलेज का मामला है.
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले की सुनवाई 25 मार्च को
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में 25 मार्च को रिवीजन याचिका पर सुनवाई होगी. न्यायालय ने सुनवाई की तारीख 25 मार्च को दी है. याचिकाकर्ता महेंद्र प्रताप ने मांग की है. शाही ईदगाह के अमीन सर्वे की मांग की. एडीजे 6 कोर्ट में मामला विचाराधीन है. 25 मार्च को न्यायालय फैसला सुना सकता है.
ग्रेटर नोएडा में दो सगे भाइयों ने बहन की हत्या की
ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर दो सगे भाइयों ने बहन की हत्या कर दी है. हत्या कर शव को हिंडन नदी में फेंक दिया था. इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मृतका का अपने पति से विवाद चल रहा था. पति से विवाद के बाद बहन अपने भाइयों के साथ रहती थी. पुलिस ने दोनों भाइयों को अरेस्ट किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए