Uttar Pradesh News: ऊर्जा मंत्री और हड़ताली कर्मचारियों के बीच वार्ता बेनतीजा खत्म, 22 पर FIR

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh News: पूर्व राज्यपाल राम नाईक तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं. आज राम नाईक ‘आंतरराष्ट्रीय उर्दू सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद रविवार यानी 19 मार्च को महानुभावों से भेट करेंगे. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर में टकराकर पलटी

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर में टकराकर पलट गयी. जिससे कार सवार 2 लोगों को मामूली चोटें आई है. कार सवार अंबाला रोड निवासी बताए जा रहे हैं. कार सवार गागलहेडी से सहारनपुर की ओर जा रहे थे. दुधली रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हादसा हुआ.

2024 में UP से हम कम से कम 50 सीटें जीतेंगे: शिवपाल यादव

कोलकाता में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर शिवपाल यादव ने कहा कि आज बैठक में 2024 के चुनाव पर मंथन हुआ. 2024 में उत्तर प्रदेश से हम कम से कम 50 सीटें जीतेंगे. मीटिंग में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अच्छी बात हुई है. संगठन को मजबूत करने और यूपी में 50 सीट जीतने की तैयारी हो रही है.

मेरठ में बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, किसान का घर हुआ धराशायी, बाल-बाल बचा परिवार

मेरठ में थाना सरधना के बहादुरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान का मकान धराशायी हो गया. इस दौरान घर में मौजूद परिवार बाल-बाल बच गया. आकाशीय बिजली गिरने से किसान को बड़ा नुकसान हुआ है. जिसका जिला प्रशासन द्वारा किसान के हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है.

विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के शैलेंद्र दुबे ने कहा हमें वार्ता के लिये नहीं बुलाया, जनता से मांगी माफी

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की चेतावनी और बुलावे के बयान के बाद विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के नेता शैलेंद्र दुबे ने कहा है कि हमें वार्ता के लिये नहीं बुलाया गया. मैंने भी कहा है कि वार्ता के लिये दरवाजे खुले हैं. 1332 आउट सोर्स कर्मचारियों को निकाल दिया गया, ये कहा गया कि उनकी जगह नए लोगों को नौकरी दी जाएगी.

एक हजार मेगावाट की उत्पादन क्षमता है शून्य हो गयी. हम तो ड्यूटी पर नहीं हैं. हमने कौन सी तोड़ फोड़ की है. आपने वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की. आज अगर जनता को तकलीफ हो रही तो मैं माफी मांगता हूं.

शैलेंद्र दुबे ने कहा कि ऊर्जा मंत्री का बयान है राष्ट्र संपत्ति के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे. मैं आरोप को नकार रहा हूं. शांतिपूर्ण ढंग से काम छोड़कर लौटे हैं. उन्होंने कहा कि एफआईआर में जिनका नाम है, हम सब यहां आ गए हैं. गिरफ्तार करें यही बैठेंगे.

लखनऊ में 16 थाना प्रभारियों के हुए ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश की राजधानी में 5 इंस्पेक्टरों को पुलिस कमिश्नर ने लाइन हाज़िर किया है. लाइन हाजिर होने वालों की सूची में बृजेश द्विवेदी, सिद्धार्थ मिश्रा, अतुल कुमार सिंह, अलोक कुमार राय, सुखबीर सिंह भदौरिया का नाम शामिल है. इसके साथ ही 16 थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है.

प्रशांत मिश्रा चौक से महानगर थाना प्रभारी बने

केशव तिवारी महानगर से चौक थाना प्रभारी बने

तेज़ बहादुर सिंह को थाना नाका प्रभारी बनाया गया

अंजनी कुमार मिश्रा सआदतगंज के थाना प्रभारी बने

विनय सरोज बने BBD थाना प्रभारी बने

श्रीकांत राय थाना प्रभारी पारा बने

नितीश कुमार श्रीवास्तव बने गुडम्बा प्रभारी

प्रवीण कुमार सिंह मदेयगंज से भेजे गए दुबग्गा

सुनील कुमार आज़ाद बने मदेयगंज थाना प्रभारी बने

अनूप सरोज एडिशनल SHO चौक से नाका एडिशनल SHO बने

प्रदीप कुमार एडिशनल SHO नाका से एडिशनल SHO चौक बने

CM योगी ने 6 साल में 100वीं बार काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी . यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर एक नया कीर्तिमान बनाया है. शनिवार को मंदिर में पूजन कर वह अब तक के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जो बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में 100 बार हाजिरी लगाई हो.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola