Uttar Pradesh Breaking News Live: सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, 100 से ज्यादा लोग घायल
Uttar Pradesh Breaking News Live: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. आज उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जिलों में होली का पर्व मनाया जाएगा. पुलिस बल जगह जगह सुरक्षा की दृष्टि से तैनात है. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, 100 से ज्यादा लोग घायल
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. अलग-अलग सड़क हादसों में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गये है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 100 से अधिक लोग भर्ती है. जिनका इलाज चल रहा है.
आगरा में जमकर मारपीट
आगरा में तीन भाइयों की दबंगई दिखी है. तीनों भाइयों द्वारा पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की गयी है. एक मोबाइल और 27,600 रुपए भी छीन लिया गया है. पीड़ित ने थाना ट्रांस यमुना में इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में उपद्रव किया है.
अमेठी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत
उत्तर प्रदेश के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 2 की मौत हो गयी है. एक महिला गंभीर रूप घायल है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों कोब अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना शिवरतनगंज थाना क्षेत्र सेमरौता की बतायी जा रही है.
मैनपुरी में तमंचे से गोली मारता युवक का लाइव वीडियो वायरल
मैनपुरी में तमंचे से गोली मारता युवक का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले है. इसी दौरान एक युवक द्वारा फायरिंग की जा रही है. विवाद आलू की खुदाई को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था. पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह घटना शहर कोतवाली के अगौथा गांव की बतायी जा रही है.
लखनऊ में होली पर बारिश, रंग की जगह बरस रहा पानी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमकर बारिश हो रही है. होली पर अचानक बारिश होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी. प्रदेश में जलवायु परिवर्तन का सीधा असर देखने को मिल रहा है.
लखीमपुर में होली जुलूस के दौरान जमकर बवाल
लखीमपुर में होली जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ है. दो पक्षों में जमकर तलवारबाजी हुई. एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. विवाद वाल्मीकि समाज के लोगों पर रंग फेंकने के कारण हुआ. रंग फेंकने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गये. यह घटना मोहम्मदी के शुक्लापुर में हुई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए