Uttar Pradesh Breaking News Live: विधानसभा के सामने महिला ने पढ़ी नमाज, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
Uttar Pradesh Breaking News Live: प्रयागराज माफिया अतीक अहमद और अशरफ की आज कोर्ट में पेशी होगी. एमपी एमएलए कोर्ट में दोनों भाइयों की आज पेशी होगी. राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल के अपहरण का केस दर्ज था. गवाह उमेश पाल का अपहरण 2006 में हुआ था. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
विधानसभा के सामने महिला ने पढ़ी नमाज, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ विधानसभा के सामने एक महिला ने नमाज पढ़ी. नमाज पढ़ते हुए महिला का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला ने फोटो ट्विटर अकाउंट पर अपलोड की है. लिखा है कि हमारी नमाज पर पाबंदी लगा देंगे तो हम हिंदुस्तान की सर जमीन पर नमाज पढ़कर दिखा देंगे. महिला का नाम उजमा प्रवीन बताया जा रहा रहा है.

कोसी और पलवल के बीच नीलगाय से टकराई वंदे भारत ट्रेन
आगरा से बड़ी खबर सामनेआ रही है. कोसी और पलवल के बीच एक नीलगाय से वंदे भारत ट्रेन टकरा गयी. आज दोपहर 3 बजे आगरा कैंट स्टेशन से तीसरा ट्रायल रन किया गया था. बताया जा रहा है कि नीलगाय की मृत्यु हो गयी. होडल रेलवे स्टेशन पर रोककर इंजन की सफाई करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
आगरा के थाना ताजगंज के फतेहाबाद रोड पार स्पा पर पुलिस ने छापेमारी की . एसपी अदर सहित थाना ताजगंज पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है. संचालक आकाश सहित महिला मौजूद है. मामले की पूछताछ पुलिस कर रही. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
सीसीटीवी से अखिलेश यादव ने कानपुर चिड़ियाघर में सारस को देखा
कानपुर. सीसीटीवी से अखिलेश यादव ने कानपुर चिड़ियाघर में सारस को देखा. सारस को देखने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं जिससे मिलने जाता उस पर कार्रवाई हो जाती है. उन्होंने कहा कि आरिफ पर लगा मुकदमा वापस लिया जाए. अखिलेश यादव ने कहा कि क्षेत्रीय दल BJP का सफाया करेंगे. उन्होंने कहा कि BJP की नीति है सपा के विधायकों को परेशान करो.
पुलिस के भय से एक युवक ने की आत्महत्या
हरदोई से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस के भय से एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस की दस्तक देते ही युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है. पत्नी की तहरीर पर घर में दबिश देने पुलिस गई थी. शाहाबाद नगर के मोहल्ला मीराबस्ती का मामला है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए