Uttar Pradesh Breaking News Live: कानपुर बांस मंडी के AR टावर में लगी आग बुझाने का प्रयास अभी जारी

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: प्रयागराज के गंगा ब्रिज पर बड़ा हादसा हो गया है. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा में हाईवे पर ट्रक में भीषण लग गई.इस दौरान ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

AR टावर में लगी आग बुझाने का प्रयास अभी जारी

कानपुर बांस मंडी के AR टावर में लगी आग बुझाने का प्रयास अभी जारी है. 19 घंटे से ज्यादा समय होने के बाद भी आग नहीं बुझ पायी है. दमकल की दर्जनों गाड़ियां आग को काबू पाने में जुटी हुई हैं. मौके पर आलाधिकारी समेत बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद.

प्रदेश में चलेगा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

उत्तर प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक से 15 अप्रैल तक पूरे राज्य में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. इस बार अवैध पार्किक और वाहन अड्डा के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

प्रयागराज के महंत नरेंद्र गिरि मौत के मामले में कोर्ट ने आरोप तय किये

महंत नरेंद्र गिरि मामले में आरोपी आनंदगिरि और आद्या तिवारी पर आरोप तय हो गये हैं. संदीप तिवारी के खिलाफ भी आरोप तय हो गये हैं. साक्ष्य के लिये 13 अप्रैल की तारीख तय की है. सीबीआई ने तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. 20 सितंबर 2021 को महंत नरेंद्र गिरि मृत पाए गए थे.

राज्य कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बढ़े हुए डीए की सौगात

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार जल्दी बढ़ा हुआ डीए दे सकती है. सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाया गये डीए को राज्य में भी लागू करने की तैयारी कर ली है. राज्य कर्मचारियों के इसके वितरण का ऐलान कभी भी हो सकता है.

बसपा के सभी जिला कोआर्डिनेटर लखनऊ बुलाए गए

बहुजन समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बसपा के शीर्ष नेतृत्व ने सभी जिला के कोआर्डिनेटर को लखनऊ बुलाया है. बैठक में चुनावी रणनीति को अमल में लाने की रूपरेखा तय की जायेगी.

हमने जनता के पास जानकारी पहुंचाई  : पूर्व डीजीपी

लखनऊ. पूर्व डीजीपी डॉ डीएस चौहान ने कहा है कि हमने जनता के पास जानकारी पहुंचाई. पुलिस के अच्छे कार्यों को जनता तक पहुंचाया है. पुलिस अफसरों ने बहुत सहयोग किया. पुलिस के हर सदस्य ने खून पसीना बहाया . हर पुलिस कर्मी ने बेहतर काम किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola