UP Weather Update: यूपी में आज 50 से 60 किमी की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना, इन जनपदों को लेकर अलर्ट जारी

UP Weather Update: यूपी के मौसम में 31 मई तक धूल भरी आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा. सोमवार सुबह कई जगह धूप निकलने के साथ और गर्मी का प्रभाव है. हालांकि मौसम विभाग ने तेज आंधी और बरसात की संभावना जताई है, जिसकी वजह से तापमान में असर देखने को मिल सकता है.
UP Weather Update: यूपी के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है. प्रदेश में आंधी-बरसात की स्थिति अभी भी बनी हुई है. हालांकि लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों सहित कई जगह सोमवार सुबह की शुरुआत साफ आसमान से हुई और धूप निकली हुई है. लेकिन मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में तेज धूल भरी आंधी और बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया है. राज्य के पश्चिमी हिस्से में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. प्रदेश में 31 मई तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बिजली चमकने और बारिश के आसार हैं. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. यहां भी बारिश के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में धूल भरी आंधी और बारिश की स्थिति बनी हुई है.
प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में इलाहाबाद सबसे अधिक तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान बरेली में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी लखनऊ में भी शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में इजाफा दर्ज किया गया. हालांकि अभी भी सभी प्रमुख जनपदों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आए बदलाव के कारण सोमवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी और बारिश हो सकती है. इसके बाद लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है.
प्रदेश में 29 मई की सुबह से 30 मई की सुबह तक कई जनपदों में तेज आंधी के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
इसके अलावा लखनऊ, रायबरेली, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर नगर, सहारनपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




