UP Weather Update: लखनऊ में आसमान रहेगा साफ, UP के इन जिलों में बारिश के आसार, जानिए आज का मौसम
Published by : Shweta Pandey Updated At : 03 Apr 2023 6:37 AM
Uttar Pradesh Weather Today: उत्तर प्रदेश समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो आज और 4 अप्रैल को यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है. आइए जानते हैं आज का मौसम.
Uttar Pradesh Weather Today: अभी उत्तर प्रदेश समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. इस साल अप्रैल में गर्मी सामान्य से थोड़ी ज्यादा पड़ने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल में लू सबसे ज्यादा सताएगी. हालांकि दूसरी ओर आज (3 अप्रैल) और कल (4 अप्रैल) को यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है. आइए जानते हैं आज का मौसम.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ में तेज धूप खिलेगी. हालांकि शाम होते ही आसमान में बादल छा जाएंगे. रात को हल्की बारिश होने की संभावना है. आज के दिन लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा.
Also Read: UP Weather Live: यूपी के इन जिलों में आज भी बरसेगी बदली, जानें आपके शहर मे कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में आज और कल बारिश के आसार है. उत्तर प्रदेश में सोमवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है. जिसके साथ अगले दो दिन तक बारिश और ओले गिर सकते हैं. यूपी के जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है, जिसमें वाराणसी, प्रयागराज, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, हाथरस, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर और एटा समेत आसपास के जिलों में बारिश के आसार है… अपडेट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










