UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बिपरजॉय का असर खत्म, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 25 जून तक भारी बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बिपरजॉय का असर खत्म, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 25 जून तक भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में बिपरजॉय का असर बुधवार की शाम से खत्म हो गया है. वहीं अब पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है. जिससे उत्तर प्रदेश में 25 जून तक भारी बारिश के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

लखनऊ. (UP Weather News Today) उत्तर प्रदेश में बिपरजॉय का असर बुधवार की शाम से कम हो गया हैं. इसके बाद अब पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. जिससे अब बारिश का दौर शुरू होगा. यूपी में मानसून प्रवेश कर चुका हैं. मौसम विभाग के अनुसार मानसून की भारी बारिश 25 जून तक होने के आसार हैं. बुधवार सुबह गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में तेज बारिश हुई. लखनऊ में सुबह और कानपुर देहात में दोपहर में बूंदाबांदी हुई. जबकि कई शहरों में बादल छाए हैं. मौसम विभाग ने लखनऊ समेत 20 जिलों में बारिश का एलो अलर्ट जारी किया है. 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. बुलंदशहर, मुरादाबाद, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव फर्रुखाबाद, रायबरेली, अमेठी, गौतमबुधनगर, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, बदायूं, शाहजहांपुर, औरैया, महोबा और बांदा में बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola