UP Weather Live: यूपी के कई हिस्सों में बारिश के आसार, IMD ने जारी की 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
UP Weather Live: यूपी में मानसून के प्रवेश करने के साथ ही अब पूरे प्रदेश में बारिश का प्रभाव देखने को मिलेगा. प्रदेश में रविवार को पूर्वांचल के साथ पश्चिमी यूपी में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यूपी में मानसून की दस्तक के साथ ही अब ये धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा. मानसून सिद्धार्थनगर से यूपी में दाखिल हुआ है. अब ये धीरे धीरे पूरे प्रदेश में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है.
यूपी में 27 जून तक होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में दो दिन लगातार बारिश होने की संभावना है. 25 और 26 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में लगभग तमाम हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है. 27 जून तक प्रदेश में बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है. इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी.
20 जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में अलग-अलग 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. 28 जून को 8 जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना
आज पश्चिमी व पूर्वी यूपी के लगभग सभी स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 27 जून को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं.
मेरठ में तेज बारिश से फसल जलमग्न
मेरठ में तेज बारिश के चलते रजवाहा कट गया. तेज पानी के बहाव से फसल जलमग्न हो गया. सैकड़ों बीघा खड़ी फसल पानी में डूब गयी है. कई किसानों को फसल डूबने से भारी नुकसान हुआ है. सरधना के झिटकरी गांव का मामला है.
IMD ने जारी की 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 25-26 जून के बीच राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 25 जून को पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है.
यूपी में तेजी ये आगे बढ़ रहा मानसून, सोमवार तक पूरे प्रदेश में होगा सक्रिय
यूपी में मानसून तेज गति से राज्य के अलग अलग हिस्सों में पहुंच रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक जिस गति से मानसून की रफ्तार है, उसको देखते हुए ये रविवार तक अवध क्षेत्र और मध्य यूपी तक पहुंच जाएगा. जबकि सोमवार तक पूरे प्रदेश को कवर कर लेने की संभावना है. शनिवार को पूर्वांचल सहित कई जनपदों में बारिश हुई. वहीं लखनऊ समेत कुछ हिस्सों में भी बादल बरसे. रविवार को भी मौसम राहत दिलाने वाला बना हुआ है.
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए