ePaper

यूपी नगर निकाय चुनाव: 37 जिला में थम गया नगर निकाय चुनाव के प्रचार का शोर, 4 को पहले चरण के लिए होगा मतदान

Updated at : 02 May 2023 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव: 37 जिला में थम गया नगर निकाय चुनाव के प्रचार का शोर, 4 को पहले चरण के लिए होगा मतदान

मंगलवार को महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद और सभासद के उम्मीदवारों ने वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी . पुलिस- प्रशासन चुनाव की तैयारी पूरी कर चुका है.

विज्ञापन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मंगलवार को शाम के छह बजते ही नगर निकाय चुनाव का प्रचार थम गया. अब पहले चरण के लिए चार मई को सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी मंडल के 37 जिलों में मतदान होगा. चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण मंगलवार को महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद और सभासद के उम्मीदवारों ने वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील कर दिया गया है. जिला बार्डर पर भी चौकसी बरती जा रही है.

योगी ने इलाहाबाद में भरी हुंकार- अखिलेश का सहारनपुर में रोड शो

उत्तर प्रदेश में दो चरणों में 17 महापौर, 1420 पार्षद सहित नगरीय निकाय के कुल 14,684 पदों पर चुनाव होना है. भाजपा- सपा , बसपा , कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के अलावा निर्दलीय भी अपना दमखम दिखा रहे हैं. मुख्य लड़ाई भाजपा और सपा उम्मीदवारों के बीच है. पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद में हुंकार भरी. वहीं अखिलेश यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर में रोड शो किया.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नेपाल बार्डर सील

नगर निकाय चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPF) की 70 कंपनी तथा पीएसी ( PAC) की 110 कंपनी तैनात की गयी हैं. पुलिस के लगभग 16,300 विभिन्न रैंक के पदाधिकारी तैनात किए गये हैं. 49,152 होमगार्ड को भी लगाया जा रहा है. पुलिस मुख्यालय ने सभी 37 जिला के पुलिस अधीक्षक और रेंज अफसरों के साथ चुनावी तैयारी को लेकर दिशा निर्देश न दें.

इन जिलों में 4 मई को होगी वोटिंग

शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और सम्भल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा , मैनपुरी , झांसी, जालौन ललितपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर ,प्रतापगढ़ , लखनऊ , उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर , लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज , कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में पहले चरण में वोट डाले जाएंगे.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola