UP Election 2022: सीएम योगी की जनसभा में अचानक पहुंचा उनका डुप्लीकेट, लोगों में मची सेल्फी लेने की होड़
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Feb 2022 12:59 PM

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज चौथे चरण के प्रचार प्रचार के अंतिम दिन लखनऊ मुंशी पुलिया पर एक जनसभा का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी के डुप्लीकेट भी जनसभा में पहुंचे..
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज चौथे चरण के प्रचार प्रचार के अंतिम दिन लखनऊ मुंशी पुलिया पर एक जनसभा का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को संबोधित किया. ऐसे में अचानक से वहां पहुंचे सीएम योगी के डुप्लीकेट विक्रम यादव ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहा, लेकिन प्रशासन ने विक्रम को पहले ही अंडर ग्राउंड कर दिया. डुप्लीकेट सीएम योगी के साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली और डुप्लीकेट सीएम से बात करने पर उसने बताया कि मैं तब से यही वेशभूषा में हूं जब से उत्तर प्रदेश में योगी जी आए हैं और मैं यहीं इंदिरा नगर में ही रहता हूं और गाय पाल कर अपनी जीविका चलाता हूं. वीडियो देखें..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए