UP Crime News: सीतापुर में युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
UP Crime News: सीतापुर में युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

UP Crime News: पुलिस ने मृतक युवती के शररी पर मिले टैटू के आधार पर शिनाख्त करने में जुटी है. युवती का शव संदना थाना इलाके के शाहोली गांव के मरुवा तालाब के पास यूकेलिप्टस के बाग में मिला है.

विज्ञापन

लखनऊ. यूपी के सीतापुर से एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है. युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. आशंका जतायी जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गयी है. मृतका के शरीर पर मिले टैटू के आधार पर पुलिस उसके शहरी निवासी होने की शंका जता रही है. मृतका की उम्र 22 से 25 साल है. अपराधियों ने युवती के चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस युवती की शिनाख्त करने में जुटी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक युवती के शररी पर मिले टैटू के आधार पर शिनाख्त करने में जुटी है. युवती का शव संदना थाना इलाके के शाहोली गांव के मरुवा ताल���ब के पास यूकेलिप्टस के बाग में मिला है. उसी के पास वाले गांव की एक युवती भी एक दिन पहले लखनऊ से गायब हो गई है. शव मिलने उसी युवती के परिवार वालों ने शव की पहचान गायब विनीता के रुप में की और फिर इंकार कर दिया. पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग और ऑनर किलिंग से जोड़ कर देख रही है.

Also Read: यूपी में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए हर जोन को एक करोड़ रुपए आवंटित, CM योगी यूपीपीसीएल को दिया निर्देश
युवती की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

शव मिलने की सूचना पर एसपी सुशील चंद्रभान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ मिश्रिख, एसओ संदना समेत फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई. फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य इकट्ठे किए है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सीतापुर एनपी सिंह ने बताया कि शाहोली ग्राम पंचायत में स्थित बाग में एक युवती का शव मिला है. युवती का गला काटकर हत्या की गई है. शंका जताई है कि मृतका किसी पुरुष दोस्त के साथ थी, किसी बात पर विवाद को लेकर उसने युवती की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस युवती की शिनाख्त करने में जुटी है. मामले की जांच के लिए स्वाट, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच समेत कई टीमों को लगाया गया है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola