UP Corona Update: कोरोना के नए मामलों में आई कमी, पिछले 24 घंटों में मिले 923 संक्रमित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Feb 2022 8:02 PM
उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं. जहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 923 नये मामले सामने आये है. जिसके बाद अब प्रदेश में कुल 10,966 मामले रह गये है.
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुल 1,67,435 सैंपल की जांच की गयी थी. जिसमें से 923 नये मामले सामने आये है. प्रदेश में अब तक कुल 10,23,77,146 सैंपल की जांच की गयी हैं. उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटों में 2,362 लोग और अब तक कुल 20,27,033 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 10,966 एक्टिव मामले है.
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. प्रदेश में कल 15 फरवरी को एक दिन में 8,17,910 वैक्सीन की डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,10,22,780 और दूसरी डोज 11,14,78,725 दी गयी.
उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,18,48,337 और दूसरी डोज 19,95,473 दी गयी है. कल तक 20,58,937 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 27,84,04,252 वैक्सीन की डोज दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










