UP Corona Update: यूपी में कोरोना के नए मामलों में आई कमी, रविवार को मिले 2779 नये मामले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Feb 2022 6:27 PM
उत्तर प्रदेश में कोरोना के नये मामलों लगातार कमी देखने को मिल रही है. रविवार को 2 हजार 779 नये मामले सामने आये है. प्रदेश में अब कुल 28,156 एक्टिव मामले है.
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुल में कुल 1,78,355 सैंपल की जांच की गयी. जिसमें से 2,779 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. प्रदेश में अब तक कुल 10,06,21,110 सैंपल की जांच की गयी हैं. उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटों में 7,117 लोग और अब तक कुल 19,93,043 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. उन्होने बताया कि प्रदेश में अब कुल 28,156 एक्टिव मामले है.
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है. प्रदेश में 05 फरवरी को एक दिन में 11,09,729 वैक्सीन की डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,93,26,969 और दूसरी डोज 10,66,91,817 दी गयी. उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को अब तक 1,06,55,747 वैक्सीन की प्रथम डोज और 3,40,499 वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि अब तक 17,01,133 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. अब तक कुल 26,87,16,165 डोज दी जा चुकी है.
प्रसाद ने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये. जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है. समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे. टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










