ePaper

UP Corona Update: यूपी में कोरोना के मिले 16016 नए मरीज, एक्टिव मामलों की संख्या 84 हजार के पार

Updated at : 14 Jan 2022 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update: यूपी में कोरोना के मिले 16016 नए मरीज, एक्टिव मामलों की संख्या 84 हजार के पार

UP Corona Update: यूपी में कोरोना का कहर लगातार जारी है. शुक्रवार को 16016 नए मरीज मिले हैं. वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या 84 हजार के पार हो गई है.

विज्ञापन

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. शुक्रवार को 16,016 संक्रमित पाए गए. अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार को एक दिन में कुल 2,54,044 सैम्पल की जांच की गयी थी. उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 9,58,05,123 सैम्पल की जांच की गयी हैं. गुरुवार को विभिन्न जिलों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,43,240 सैम्पल भेजे गये हैं.

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घण्टों में 2554 लोग जबकि अब तक कुल 16,93,842 मरीज कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 84,440 एक्टिव मामले हैं, जिनमें 82,412 लोग होम आइसोलेशन में हैं.

Also Read: UP Corona Update Live: यूपी में कोरोना के 14765 नए मामले, छह मरीजों की मौत

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. प्रदेश में गुरुवार को एक दिन में कुल 24,91,529 डोज दी गयी है. वहीं,18 वर्ष से अधिक 13,54,55,942 लोगों को पहली डोज दी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 91.88 प्रतिशत है. दूसरी डोज 8,31,73,093 लोगों को लगायी गयी है. अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,86,29,035 डोज दी जा चुकी है.

Also Read: UP Corona Update Live: तीसरी लहर के बीच कानपुर में कोरोना से पहली मौत

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 43,55,278 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 31.08 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि अब तक 2,69,636 प्रीकॉशन डोज दी गयी है.

उन्होंने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें. जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर लें. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें.

Also Read: UP News: फ्री राशन पाने के लिए आपको करना पड़ेगा थोड़ा इंतजार, जानें वजह

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने लोगों के सलाह दी कि टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola