UP Bypoll Results: स्वार-छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल का कब्ज, रिंकी कोल और शफीक अहमद अंसारी हुए विजयी
UP Bypoll Results 2023 Live Updates: रामपुर जिले की स्वार सीट पर और हुए उपचुनाव की मतगणना समाप्त हुई. जबकि मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की भी मतगणना समाप्त हो गई. जहां स्वार सीट अपना दल के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी भारी मतों से विजयी हुए हैं. शफीक पूरे 8,824 वोटों से जीते हैं. वहीं छानबे सीट पर रिंकी कोल ने जीत हासिल की. दोनों विधानसभा सीटों पर सपा को करारी हार मिली. जबकि दोनों सीट पर अपना दल के प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत हासिल की.
UP Bypoll Results: स्वार- छानबे विधानसभा सीट अपना दल ने की जीत
स्वार सीट और स्वार सीट पर अपना दल के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी और रिंकी कोल ने जीत हासिल की. दोनों विधानसभा सीटों पर सपा को करारी हार मिली. जबकि दोनों सीट पर अपना दल के प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत हासिल की.
छानबे विधानसभा सीट रिंकी कोल विजयी
छानबे सीट से बीजेपी-अपना दल गठबंधन की प्रत्याशी रिंकी कोल जीत गई हैं. उन्होंने सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल को 9589 वोटों से हराया. रिंकी को 76176 वोट मिले हैं, जबकि कीर्ति को 66587 वोट मिले हैं.
छानबे में अब तक के विधायक सूची
छानबे सीट की पॉलिटिकल हिस्ट्री पर बात करें तो 1952 से 1962 तक 3 बार कांग्रेस के अजीज इमाम विधायक रहे, वहीं 1967 में स्वामी ब्रह्मानंद जनसंघ से विधायक बने. 1969 में जनसंघ के ही श्रीनिवास प्रताप विधायकी जीते. उसके बाद 1974 में 1977 और 1980 में कांग्रेस के पुरुषोत्तम चौधरी विधायक बने, पिता की सीट पर 1985 में कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी चुने गए.
1989 में कालीचरण जेडी एवं 1991 दुलारे लाल जेडी को जनता ने चुना था. 1993 में सभी दल को पछाड़ BSP ने जीत दर्ज की थी.
1993 में सभी दल को पछाड़ कर BSP के श्रीराम विधायक बने, फिर 1996 में जनता ने BJP के भाईलाल को मौका दिया.
वहीं भाईलाल कोल 2012 में पाला बदल कर सपा खेमे में जाकर चुनावी जंग जीतने में कामयाब रहे. 2017 के चुनाव में भाजपा से गठबंधन में यह सुरक्षित सीट अपना दल एस के खाते में आई तब राहुल प्रकाश कोल विधायक बने. मगर, चुनावी जंग जीत कर वह कैंसर की बीमारी से हार गए.
UP Bypoll Results Live: छानबे पर भी अपना दल एस की जीत
मिर्जापुर की छानबे विधानसभा पर उपचुनाव में अपना दल एस उम्मीदवार रिंकी कोल भारी मतों से विजयी हुई. रिंकी कोल ने कुल 9589 मतों से जीत हासिल की हैं.
UP Bypoll Results Live: छानबे विधानसभा सीट में अपना दल प्रत्यासी की जीत तय
छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है. यहां अपना दल प्रत्याशी रिंकी की जीत तय मानी जा रही है.
UP Bypoll Results Live: छानबे में रिंकी कोल आगे
छानबे उपचुनाव के लिए 24वीं राउंड की मतगणना पूरी। अपना दल(एस) प्रत्यासी रिंकी कोल 6888 मतों से आगे. सपा की कीर्ति कोल को 53895 वोट मिले हैं. जबकि रिंकी कोल को 60783 मत मिले हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए