UP Breaking News Live: इटावा में दो सगी बहनों की हत्या से हड़कंप, एडीजी मौके पर रवाना
UP Breaking News Live Updates in Hindi: बीकेटी थाना क्षेत्र के मांझी गोमती पुल से परिजनों की डांट से नाराज युवती ने छलांग लगा दी. गोताखोरों के मदद से युवती की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक परिजनों ने युवती को लड़के के साथ घूमते देखा था. जब युवती घर पहुंची तो परिजनों ने डांटा था. वहीं पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
इटावा में दो सगी बहनों की हत्या से हड़कंप, एडीजी मौके पर रवाना
इटावा में दो सगी बहनों की हत्या से हड़कंप मच गया हैृ कानपुर जोन के एडीजी और अन्य अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं. दोनों बहने पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं. ..
लखनऊ में चलती बस में आग लगी, 60 यात्री सुरक्षित निकाले गए
लखनऊ में चलती बस में आग लगी, 60 यात्री सुरक्षित निकाले गए
बरेली के निजी अस्पताल में महिला की ऑपरेशन से पहले मौत, हंगामा
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से पहले एक महिला की मौत हो गई.महिला की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया.अस्पताल के डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी.इसके बाद पुलिस ने मामला शांत किया.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र की नगर पालिका उसहैत के वार्ड-10 के निवासी तहजीब की पत्नी शहनाज (40 वर्ष) की पित्त की थैली में पथरी थी.उनको ऑपरेशन के लिए रविवार सुबह करीब 6 बजे बरेली में पीलीभीत हाइवे पर सतीपुर चौराहा के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.शहनाज की ननद गुलिस्तां ने बताया कि इस दौरान पेट में भारीपन लगने पर डॉक्टरों की गैर मौजूदगी में अस्पताल के स्टाफ ने शहनाज को एक इंजेक्शन लगाया था.इसके बाद भी आराम नहीं मिला, तो ड्रिप लगाई गई.मगर,उनको आराम नहीं मिला.इसके बाद अल्ट्रासाउंड कराने को कहा गया. गुलिस्तां ने आगे बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के बाद शहनाज को स्टाफ ने दोबारा ड्रिप लगा दी.इसके कुछ देर बाद दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई.महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
देवरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा को गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त राइफल बरामद
देवरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से प्रेमचंद की राइफल भी बरामद कर ली गई है. नवनाथ पर तीन पर तीन लोगों की हत्या का आरोपी है. देवरिया में दो अक्टूबर को नौ बीघा जमीन को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई थी. इसमें एक पक्ष से एक ही परिवार के पांच लोग को मार दिया गया था.
हिन्दू रक्षा दल के चीफ पिंकी चौधरी को हिष्ट्रीशीटर घोषित
हिन्दू रक्षा दल के चीफ पिंकी चौधरी को हिष्ट्रीशीटर घोषित कर दिया गया है. गाजियाबाद पुलिस ने गुंडा एक्ट लगाने के बाद अब ये कार्रवाई की है.पिंकी चौधरी की हिस्ट्रीशीट साहिबाबाद थाना पुलिस ने खोल दी है. हिस्ट्रीशीट संख्या-9ए है. अब उस पर अन्य हिस्ट्रीशीटऱ अपराधियों की तरह हर गतिविधियों पर नजर रखेगी पुलिस.
लखनऊ में परिजनों की डांट से नाराज युवती गोमती नदी में कूदी, तलाश जारी
बीकेटी थाना क्षेत्र के मांझी गोमती पुल से परिजनों की डांट से नाराज युवती ने छलांग लगा दी. गोताखोरों के मदद से युवती की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक परिजनों ने युवती को लड़के के साथ घूमते देखा था. जब युवती घर पहुंची तो परिजनों ने डांटा था. वहीं पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
जौनपुर में पुलिस से बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार
जौनपुर में लूट के मामले में वांछित चल रहे दो बदमाशों की एसओजी और मछली शहर पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस के तरफ से हुए जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. घायल बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए