UP Breaking News Live: डीजीपी ने पुलिस में बड़े पैमाने पर पदोन्नति के आदेश जारी
UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आज पीलीभीत में रहेंगे, यहां वन्य प्राणि सप्ताह पर हो रहे कार्यक्रम में शामिल होगें. वे वन्य जीव संरक्षण और सतत इको पर्यटन विकास कार्यशाला का 1 बजे शुभारंभ करेंगे. इसके बाद 7 अक्टूबर को भगवान केदारनाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे. फिर 8 अक्टूबर को बद्रीनाथ में दर्शन कर पूजन करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
डीजीपी ने पुलिस में बड़े पैमाने पर पदोन्नति के आदेश जारी
पुलिस में बड़े पैमाने पर पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए हैं. डीजीपी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं.
तीन दिनी उत्तराखंड दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रवाना हुए. वह शनिवार पूर्वाह्न नरेंद्रनगर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित 24वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में प्रतिभाग करेंगे, जहां उत्तर प्रदेश के अलावा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मेजबान उत्तराखंड के मुख्यमंत्रीगणों की उपस्थिति में अंतर्राज्यीय संपर्क, बिजली, नदी जल के बंटवारे और सामान्य हितों के अन्य मामलों पर चर्चा होगी. तीन दिनी उत्तराखंड दौरे के पहले दिन शुक्रवार को देहरादून के जीटीसी हेलीपैड पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी का भव्य स्वागत किया. जीटीसी हेलीपैड पहुंचने के बाद वह सीधे सेफ हाउस के लिए रवाना हो गए. तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी, शनिवार को केदारनाथ धाम में दर्शन-पूजन के उपरांत रुद्रप्रयाग में ही रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद रविवार को दोपहर 1 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचेंगे, जहां से वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.
लखनऊ के अपोलो मेडिमिक्स अस्पताल से मरीजों का डाटा लीक, एफआईआर
लखनऊ के अपोलो मेडिमिक्स अस्पताल से मरीजों का डाटा लीक. अस्पताल के एक कर्मचारी ने भर्ती मरीजों का डाटा लीक किया. अस्पताल के चीफ सिक्योरिटी आफिसर ने इस मामले में एक मेडिकल स्टोर संचालक और आरोपी कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कराया है. जांच में नर्सिंग सुपरवाइजर की भूमिका भी सवालों के घेरे में है. अस्पताल प्रशासन मामले की जांच अभी कर रहा है.
अवैध संबंध के शक में हापुड़ में देवर ने भाभी की गोली मारकर हत्या की
हापुड़ में देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या कर दी. देवर ने तमंचे से गोली मारी. उसे शक था कि भाभी के अवैध संबंध हैं. इसी शक में भाभी की हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खगोई की है.
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काट दिया पिता, फरार
चित्रकूट में बेटे ने बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या कर दी. पिता को कुल्हाड़ी से काट दिया. बुजुर्ग पिता से शराब के लिए रूपये मांगने पर विवाद हुआ था. रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही के पास का मामला है. पिता की हत्या कर आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया है.
प्रयागराज में गंगा में डूबे पांच युवकों में से तीन के शव निकाले
प्रयागराज में गंगा में नहाते समय पांच युवक डूब गए. इनमें से तीन युवकों के शव निकाल लिए गए हैं. दो युवकों की तलाश जारी है. प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए