UP Breaking News Live: प्रिंसिपल पर भगवान श्रीकृष्ण के अवतार को पाखंड बताने का आरोप, हिन्दू वाहिनी ने दी तहरीर
UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में आज 1900 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. यहां से दतिया में मां पीताम्बरा के दर्शन करने के लिए रवाना हो जाएंगे. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी आ रहे हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
अलीगढ़ : प्रिंसिपल पर भगवान श्री कृष्ण के अवतार को पाखंड बताने का आरोप, हिन्दू युवा वाहिनी ने थाने में दी तहरीर
अलीगढ़ – अलीगढ़ में एक स्कूल के प्रिंसिपल पर हिंदू धर्म के मंदिरों में पूजा पाठ करना और प्रसाद चढ़ाने को पाखंड कहने पर हिंदूवादी संगठन में आक्रोश है. मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के लोग सासनी गेट इलाके के नौदेवी मंदिर पर एकत्र होकर प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी की. वही, स्कूल के प्रिंसिपल पर कर्रवाई को लेकर थाना मडरॉक पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. हिंदू युवा वाहिनी का कहना है कि हिंदू धर्म की भावना का अपमान किया गया है. अगर कार्रवाई नहीं होती है तो सड़क पर उतर प्रदर्शन करेंगे.
मंत्री के लिए अपशब्द बोलने का आरोपी सिपाही निलम्बित
बरेली . बरेली जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता से कहासुनी के दौरान पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में मंगलवार को एक सिपाही को निलम्बित कर दिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर सिरौली स्टैंड के पास भाजपा युवा मोर्चा श्रम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनुराग पांडेय कुछ खा रहे थे. इस दौरान अचानक पीछे से आई पुलिस की डायल 112 सेवा की कार उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गई.
नवदीप रिणवा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के क्रम में श्री नवदीप रिणवा ने मंगलवार को अपराह्न में सचिव, निर्वाचन विभाग, उ0प्र0 शासन एवं उ0प्र0 के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया. इसके पहले नवदीप रिणवा अलीगढ़ मण्डल के आयुक्त रहे हैं. नवदीप रिणवा ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात की और कार्यालय के कार्यों के बारे में जानकारी ली.
अलीगढ़ : यमुना एक्सप्रेस वे पुल से गिरकर रिटायर्ड जल निगम कर्मी की मौत
अलीगढ़ : अलीगढ़ में रिटायर्ड जल निगम कर्मी की यमुना एक्सप्रेस वे पुल से गिरकर मौत हो गई. रिटायर्ड जल निगम कर्मी दिल्ली से अलीगढ़ अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आ रहा था. बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पुल का आभाष नहीं हुआ और पुल से नीचे गिरकर मौत हो गई. दो दिन तक बॉडी यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे पड़ी रही. वहीं मंगलवार जब मवेशी चराने लोग पहुंचे तो शव मिलने से हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई. घटना थाना टप्पल के जीरो प्वाइंट स्थित यमुना एक्सप्रेस वे की है.
गोरखपुर के पांडेहाता स्थित एक साड़ी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
गोरखपुर के पांडेहाता स्थित एक साड़ी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग. बिजली से आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया . नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
प्रयागराज में छात्र की हत्या के मामले में एफआइआर दर्ज
प्रयागराज में छात्र की हत्या के मामले में एसपी प्रयागराज का कहना है, ” श्री परमानंद स्मारक इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच विवाद हुआ था . शिक्षकों द्वारा स्थिति सामान्य की गई . कक्षाओं के बाद, परिसर के बाहर उनके बीच एक विवाद था . एक छात्र की मौत हो गई, रिश्तेदारों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है.
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए