Live Updates

UP Breaking News Live: सत्ता का अहंकार ठीक नहीं है. सत्ता बदलते देर नहीं लगती : शिवपाल

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा आज आगरा और मथुरा के वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे 9 बजे आगरा के जोनल पार्क के सामने पौध रोपण करेंगे. इसके बाद 10.15 बजे सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. 1.30 बजे मथुरा के संस्कृति विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

 सत्ता का अहंकार ठीक नहीं है. सत्ता बदलते देर नहीं लगती : शिवपाल 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि सत्ता का अहंकार ठीक नहीं है. सत्ता बदलते देर नहीं लगती और सरकारें तो बदलती रहती हैं।जब एक बार फिर सत्ता बदलेगी तो सरकार के संरक्षण में निर्दोष नौजवानों,छात्रों,किसानों व समाजवादी कार्यकर्ताओं पर हुए जुल्म के लिए आज सत्ता की कठपुतली बने बहुत से नौकरशाहों को जनता को जवाब देना होगा.

हाईटेंशन बिजली लाइन गिरने से तीन लोगों की मौत और तीन अन्य घायल होने के मामले में यूपीपीसीएल के चार अफसरों पर FIR

बरेली: बदाऊं जिले में गुरुवार रात अपने घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों पर हाईटेंशन बिजली लाइन गिरने से मौत और तीन अन्य घायल होने के मामले में यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चार अधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है. हादसे में इशरत बी (47) और उनके दो बेटे अरुण खान (25) और निक्की (22) की मौत हो गई थी. घटना में इशरत के पति मोहम्मद साजिद (55), उनके भाई असलम और पोते आनीब खान (12) घायल हो गए. हादसे के वक्त सभी छह अपने घर के बाहर सो रहे थे.

बरेली के झुमका तिराहा पर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्रमोशन, रणवीर – आलिया को देखने उमड़ी भीड़

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के झुमका तिराहा पर शनिवार को फिल्म रॉकी, और रानी की प्रेम कहानी का प्रमोशन करने मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह, और आलिया भट्ट पहुंचे.यहां उन्हें देखने को हजारों दर्शकों की भीड़ जमा हो गई.दोनों फिल्म स्टार ने हाथ उठाकर फैंस का अभिवादन किया.इसके साथ ही फैंस से फिल्म देखने की अपील की.

अलीग़ढ़ में  मणिपुर घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने कपड़े  उतारकर प्रदर्शन किया

अलीगढ़. मणिपुर में महिलाओं के साथ वीभत्स घटना को लेकर कांग्रेसियों ने कपड़े निकाल कर प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट के बाहर सड़क पर प्रोटेस्ट मार्च निकाला. इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. कांग्रेसियों ने केंद्र और मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है. इस दौरान कलेक्ट्रेट गेट के अंदर घुसने से पुलिस ने रोका तो वही पुलिस के इंतजाम विफल करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए . कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर अपना आक्रोश व्यक्त किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा.

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने गोरखपुर में मेगा पौधारोपण अभियान का किया शुभारंभ

गोरखपुर में शनिवार 22 जुलाई को मेगा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ हुआ. प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में पौधारोपण कर इसकी शुरूआत की. इसके अलावा आज अलग-अलग जगह पर सांसद ,विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण किया. इस अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग सहित अन्य विभागों ने पहले से ही स्थल चिन्हित कर गड्ढे खुदवा दिए हैं.आज कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से ही अलग अलग जगहों पर शुरू हुआ.इस बार 27 विभाग को मिलाकर को 43.56 लाख पौधारोपण करना है.

देवरिया में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

देवरिया में बनकटा थाना क्षेत्र के अकटही रोड पर युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक युवक ससुराल से गांव जा रहा था. युवक बिहार राज्य के गुठनी का रहने वाला है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola