UP Breaking News Live : फर्रुखाबाद में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मृत्युदंड की सजा
UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जनपद बस्ती के दौरे पर रहेंगे. सीए यहां सांसद खेल महाकुंभ का शुंभारंभ करेंगे. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. खेल महाकुंभ का शुभारंभ बस्ती के सत्यवान सिंह स्टेडियम में होगा. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
फर्रुखाबाद में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मृत्युदंड की सजा
फर्रुखाबाद में थाना कंम्पिल क्षेत्र के कटिया गांव की रहने वाली 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है. आरोपी को 2 माह 15 दिन के अंदर यह सजा दी गई है. 2 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना भी न्यायालय ने लगाया है. आरोपी ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था.
UP Breaking News Live :गाजियाबाद में कोविड का नया केस मिला
गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के मैदान में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल होने के लिए गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के मैदान में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा. सीएम योगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भी साथ में मौजूद हैं. कई यहां वह योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे. मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे.
पीएम के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी अयोध्या जाएंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर जा रहे हैं. अयोध्या के डिविजनल कमिश्नर गौरव दयाल कहते हैं, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे और 22 जनवरी (राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा) के आयोजन के सिलसिले में तैयारियों की समीक्षा करने आ रहे हैं. वह साइट विजिट करेंगे और एक समीक्षा बैठक भी की गई है ”.
बस्ती जनपद में खेलकूद महाकुंभ के शुभारंभ पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों का सम्मान कर रही है. हम खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रहे हैं. खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिल रही है.
जेपी नड्डा सांसद खेलकूद महाकुंभ में बोले- खिलाड़ियों का सम्मान कर रही सरकार
बस्ती जनपद में सांसद खेलकूद महाकुंभ का शुभांरभ
बस्ती जनपद में बुधवार को सांसद खेलकूद महाकुंभ का शुभांरभ किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेता मौजूद हैं. खेल महाकुंभ का आयोजन बस्ती के सत्यवान सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है.
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए