UP Breaking News Live: अलीगढ़ के अटल आवासीय विद्यालय में सड़क निर्माण जांच के कमिश्नर ने दिये निर्देश
UP Breaking News Live Updates in Hindi: वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में चल रहे एएसआई सर्वे की रिपोर्ट जिला जज की अदालत में शनिवार को दाखिल करने की तारीख है. इस बीच भारत सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल अमित श्रीवास्तव के मुताबिक रिपोर्ट दाखिल करने के समय बढ़ाए जाने के लिए शनिवार को कोर्ट में आवेदन दाखिल किया जाएगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
अलीगढ़ : अटल आवासीय विद्यालय में सड़क निर्माण पर उठे सवाल, कमिश्नर ने जांच के दिये निर्देश
अलीगढ़: अटल आवासीय विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन सड़क की तकनीकी जांच के निर्देश कमिश्नर ने दिए हैं. शनिवार को कमिश्नर विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे. यह विद्यालय वंचित वर्ग के बच्चों के लिए गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए बनाया गया है. निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन सड़क ऊंची नीची बनी हुई दिखी. वहीं प्रयोग में लाई जा रही सामग्री पर भी प्रश्न चिन्ह उठे. इंटरलॉकिंग का काम भी सही नहीं पाया गया. नवागत कमिश्नर रविन्द्र द्वारा अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया. टमकोली में निर्माणाधीन प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना लगभग बनकर तैयार है, जिसका जल्द ही लोकार्पण भी कराया जाएगा. इस दौरान उन्होंने एकेडमिक भवन, छात्रावास, कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। परिसर के अंदर निर्माणाधीन सड़क की तकनीकी जांच टेक्निकल टीम से कराए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने पाया कि निर्माणाधीन सड़क ऊंची नीची है. इसके साथ ही प्रयोग में लाई जा रही सामग्री पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया. इंटरलॉकिंग को बिना समतल किए लगाया जा रहा है, वहीं पार्क की जमीन भी समतल नहीं की गई है. बलुई दोमट मिट्टी के स्थान पर कंकड़ीली मिट्टी का प्रयोग किया गया है. उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि एवं उप श्रम आयुक्त को निर्देशित किया कि टेक्निकल टीम गठित कर कार्यों की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें.
बाराबंकी ARTO कार्यालय में SDM सदर और CO सिटी ने मारा छापा
जिला संभागीय परिवहन आधिकारी (ARTO) कार्यालय में SDM सदर और CO सिटी ने मारा छापा. अनाधिकृत रूप से काम करने वाले 13 दलाल पकड़े गए. छाप पड़ने के बाद दलालों की दुकाने बंद पसरा सन्नाटा. सभी 13 लोगो कोतवाली लाया गया उपयुक्त धाराओं ने होगी कार्रवाई
सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे दिग्विजय नाथ पार्क ,गोरखपुर को देंगे 629 करोड़ की सौगात
सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे दिग्विजय नाथ पार्क ,गोरखपुर वासियों को देंगे 629 करोड़ की सौगात,इनमें पीडब्ल्यूडी की सड़क चौड़ीकरण की दो प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल निगम की 193 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है.
लखनऊ फॉल्कन्स के 4 ओवर में पहले विकट का नुकसान हुआ
लखनऊ फॉल्कन्स के 4 ओवर में पहले विकट का नुकसान हुआ.अनंजय सूर्यवंशी 12 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गए. लखनऊ फॉल्कन्स का दूसरा विकट हर्ष त्यागी के रूप में गिरा. हर्ष 44 गेंदों पर 72 रनों में पवेलियन लौटे.
उन्नाव में लोन नदी में बक्से में मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में बीघापुर के जाजनपुर गांव की लोन नदी में लोहे के बक्से में महिला की लाश मिली है. ये लाश पॉलिथीन में पैक थी. बक्सा सड़क के किनारे पानी के अंदर पड़ा हुआ था. शव की पहचान नहीं हो पाई है. मामले में अपहरण, रेप के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है.
यूपी T20 Leaugue में लखनऊ फॉल्कन्स और नोएडा सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला, लखनऊ ने जीता टॉस
ग्रीन पार्क में हो रही यूपी लीग के चौथे दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला लखनऊ फॉल्कंस और नोएडा सुपर किंग्स के बीच दोपहर 3:30 बजे से होगा. वहीं, दूसरा मुकाबला कानपुर सुपरस्टार्स और काशी रुद्रांश के बीच में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. पहले मुकाबले में लखनऊ फॉल्कन्स ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने एक फैसला किया है. लखनऊ की ओर से प्रदीप यादव औरअनंजय सूर्यवंशी मैदान में बल्लेबाजी करने उतरेंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए