Live Updates

UP Breaking News Live : बिजली विभाग के दो जेई, विजिलेंस के दो दरोगा गिरफ्तार, किसान से वसूला गया कैश बरामद

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा आज मऊ-आजमगढ़ दौरे पर रहेंगे. दोपहर 12 बजे मऊ के महादेवा के दर्शन करेंगे. इसके बाद गायघाट के सौन्दर्यीकरण के कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे. फिर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. दोपहर 3.30 बजे आजमगढ़ के रानी की सराय ब्लॉक हेड क्वार्टर पहुंचेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

बिजली विभाग के दो जेई, विजिलेंस के दो दरोगा गिरफ्तार, किसान से वसूला गया कैश बरामद

दक्षिणांचल में बिजली विभाग के दो जेई और विजिलेंस के दो दरोगा गिरफ्तार किए गए. फतेहाबाद में किसाने के यहां छापामारकर 35 हजार रुपये वसूले थे. किसान ने इसकी शिकायत एमडी विद्युत अमित किशोर के यहां कर दी. एमडी ने कार्रवाई के आदेश दिए. पुलिस ने कार्यालय पर छापा मारा और 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके आफिस से कैश बरामद कर लिया गया है.

बलरामपुर के इटियाथोक में एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने एक व्यक्ति ने किया आत्मदाह

इटियाथोक के दिव्यराज पांडेय ने एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने आत्मदाह कर लिया. साथी दीपक भी बचाने में झुलसा है. गंभीर हालत में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि लोन लेने के लिए दौड़भाग कर रहे थे पर नतीजा न निकलने से टूट गए

बुलंदशहर के ट्रिपल मर्डर केस में तीन दोषियों को फांसी की सजा

बुलंदशहर की एक अदालत ने 2019 के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस मामले में फैसला सुना दिया है. फिरौती के लिए तीन बच्चों को अगवा कर उनकी हत्या के इस मामले में इमरान , सलमान और बिलाल नाम के आरोपियों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है. यह घटना 2019 की यह घटना है.

यूपी सरकार ने कई आइएएस की जिम्मेदारी बदलीं 

अनिल कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी से विशेष सचिव औद्योगिक विकास बनाए गए हैं. विजय कुमार मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर से विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग बने हैं. उमाकांत त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बांदा से अपर आयुक्त झांसी मंडल बनाए गए हैं. प्रतीक्षारत चल रहे जसबीर कौर से अपर आयुक्त मेरठ मंडल बनाया गया है. रवि रंजन विशेष सचिव कृषि से विशेष सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी के साथ प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

आजम के बेटे अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा

सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला को कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने 2 जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है. पुलिस ने आजम खां, पत्नी फातिमा और अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है.

मुजफ्फरनगर में रा���ेश टिकैत बोलें- यूपी में 23 तारीख से होगा आंदोलन

मुजफ्फरनगर के मुंडभर में हुई पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी में 23 तारीख से आंदोलन होगा. अपने मीटर उखाड़ कर जमा कर दे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola